फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सरकारी केंद्रों पर 56 फीसदी हुई धान खरीद

सरकारी केंद्रों पर 56 फीसदी हुई धान खरीद

Mon, 05 Feb 2018 08:20 PM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
सरकारी केंद्रों पर 56 फीसदी हुई धान खरीद
सरकारी केंद्रों पर 56
विज्ञापन

फीसदी हुई धान खरीद
सहकारी समितियों समेत आठ एजेंसियां खरीद में शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
जनपद में 25 सितंबर 2017 से शुरू हुई धान की सरकारी खरीद बंद हो गई है। चार माह की अवधि में लक्ष्य 2,94,190 एमटी (मीट्रिक टन) के सापेक्ष 1,66,053 एमटी धान खरीदा गया है। धान खरीद के दौरान किसानों का धान खरीद खरीदने में आनाकानी करने वाली कुछ एजेंसियों की धान खरीद के आंकड़े अंतिम समय पर अचानक बढ़ गए, जब किसानों के पास धान ही नहीं बचा था। यूपीपीसीयू (सहकारी समितियां) की धान खरीद संदेह के दायरे में है, जिसने 15,535 एमटी धान खरीदा है। इसमें ज्यादातर किसान ऐसे हैं, जिनके पास धान की उपज नहीं थी।
किसानों से धान खरीद के लिए 116 क्रय केंद्र बनाए गए, जिसमें खाद्य विभाग ने 21, पीसीएफ ने 60, यूपी एग्रो ने दो, पीसीयू ने 12, एसएफसी ने छह, कल्याण निगम, एनसीसीएफ और एफसीआई ने पांच-पांच केंद्र खोले। इनमें सबसे ज्यादा धान खरीद खाद्य विभाग ने 84,611 एमटी की है, जबकि पीसीएफ (44,318 एमटी) और यूपीपीसीयू (15,535 एमटी) क्रमश: दूसरे और तीसरे नंबर पर रही हैं। 15941 किसानों से कुल 1,66,053 एमटी धान खरीदा गया है, जो लक्ष्य का 56.44 फीसदी है। सूत्र बताते हैं कि धान खरीद के इन आंकड़ों में फर्जी किसानों की अच्छी खासी तादात है, जिसमें एजेंसी यूपीपीसीयू की धान खरीद सबसे ज्यादा सवालों के घेरे में है। वजह है कि यूपीपीसीयू का संचालन सहकारिता विभाग द्वारा किया गया, जिसने सहकारी समितियों पर क्रय केंद्र बनाए थे। सूत्र बताते हैं कि जिन किसानों के नाम पर धान खरीद दर्शाई गई है, उनमें अधिकांश किसानों के पास धान की फसल ही नहीं थी। केंद्र प्रभारियों ने बिचौलियों से खरीदा हुआ धान उन किसानों के नाम दर्ज करके भुगतान की खानापूर्ति की। इसमें कई किसानों से एक से अधिक बार धान की खरीद दर्शाई गई है।
विज्ञापन

----
10 लाख क्विंटल से अधिक धान की आवक
मंडी समिति राजापुर में अक्तूबर से जनवरी तक 10,46,951 (10469.51 एमटी) क्विंटल धान की आवक हुई है। सचिव संतोष यादव ने बताया कि पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष धान की अच्छी आवक रही है, जिससे राजस्व लक्ष्य 2.27 करोड़ के सापेक्ष राजस्व प्राप्त करने में कामयाबी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष दोगुना लक्ष्य मिला था। फिर भी पिछले वर्ष से करीब 30 हजार एमटी अधिक धान खरीद हुई है। यूपीपीसीयू ने 12 केंद्रों केे माध्यम से लक्ष्य 25 हजार एमटी के सापेक्ष 15535.98 एमटी धान खरीदा है, जिसमें गड़बड़ी की बावत अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि शिकायत मिलती है, तो मामले की विधिवत जांच कराई जाएगी।
कौशल देव, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed