फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बजरंग दल और हिंयुवा कार्यकर्ताओं ने शौर्य दिवस पर निकाली रैली

बजरंग दल और हिंयुवा कार्यकर्ताओं ने शौर्य दिवस पर निकाली रैली

Wed, 06 Dec 2017 11:27 PM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
बजरंग दल और हिंयुवा कार्यकर्ताओं ने शौर्य दिवस पर निकाली रैली
दिवस - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी। हिंदू संगठनों ने बुधवार को जिले भर में शौर्य दिवस मनाया गया। बजरंग दल और हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने नसीरूद्दीन मौजी मैदान में बैठक कर राम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया और उसके बाद शहर में रैली निकाली।
विज्ञापन

बजरंग दल के नगर संयोजक राघव सिंह के नेतृत्व में बजरंग दल कार्यकर्ता नसीरूद्दीन मौजी मैदान में इकठ्ठा हुए। जिलाध्यक्ष अनुज तिवारी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि राम भक्तों ने आज के ही दिन छह दिसंबर 1992 को अयोध्या में सैकड़ो वर्ष पुराने कलंकित ढांचे को अपने शौर्य और पराक्रम के दम से ढहाया था और तभी से छह दिसंबर को शौर्य दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण नहीं हो जाता है, तब तक हिंदू समाज शांत नहीं बैठेगा। विहिप की प्रांत उपाध्यक्ष रचना शुक्ला ने कहा कि शौर्य दिवस का अर्थ तभी सार्थक होगा जब अयोध्या के साथ-साथ काशी और मथुरा में भी मंदिर निर्माण होगा। इसके बाद नसीरूद्दीन मौजी मैदान से निकली शौर्य संकल्प यात्रा सदर चौराहे से अस्पताल रोड से गुरूगोविंद सिंह तिराहा से रोडवेज होते हुए सुभाष पार्क पहुंचकर समाप्त हुई। साथ ही राष्ट्र विरोधी ताकतों पर कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान नंद किशोर अग्रवाल, अनुज दीक्षित, भूपेंद्र जायसवाल, रूद्रपाल वर्मा, प्रदीप मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, हिंयुवा पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को जिला संयोजक रेशम सिंह की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा हिंदू समाज का हित मुख्यमंत्री योगी के ही हाथों में है। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने शहर में साइकिल रैली निकालकर राम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया। बैठक में जिलाध्यक्ष अशोक कुमार रस्तोगी, योगेश पांडे, बलवंत सिंह, जितिन तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिव सेना ने भी शौर्य दिवस के मौके पर बैठक कर श्रीराम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया। प्रदेश सचिव राकेश अवस्थी ने शहीद हुए कारसेवकों के परिवार वालों की आर्थिक सहायता और पाल्यों को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की। बैठक में संतोष सिंह, प्रमोद महाजन, हनुमान मिश्रा, कमलेश त्रिपाठी, सुरेंद्र मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed