फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   अध्यक्ष पद के लिए दस ने किया दावा

अध्यक्ष पद के लिए दस ने किया दावा

Thu, 26 Oct 2017 06:18 PM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 06:18 PM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष पद के लिए दस ने किया दावा
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी।
जिला कांग्रेस कमेटी की नगरीय निकाय चुनाव समिति की बैठक कांग्रेस कार्यालय में हुई। इसमें नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की उम्मीदवारी के लिए कई लोगों ने आवेदन किए। चुनाव समिति की बैठक में प्रस्ताव पारित कर उम्मीदवारों का पैनल भेजने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी से पांच दिन का समय मांगा है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि पार्टी पूरी मजबूती के साथ निकाय चुनाव लड़ेगी। इसके लिए मजबूत और पार्टी के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ता को ही अपना उम्मीदवार बनाएगी। उन्होंने बताया कि अब तक मिले आवेदनों की सूची प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेज दी गई है, लेकिन पैनल भेजने के लिए कुछ समय और मांगा गया है। बैठक में प्रह्लाद पटेल, राजीव अग्निहोत्री, कुसुम बरनवाल, पंकज शुक्ला, संजय गोस्वामी, रवि गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक के बाद जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि लखीमपुर अध्यक्ष पद के लिए महनाज, रिंकी शुक्ला और मुन्नी रस्तोगी ने, गोला से वारिश अली और रवि गुप्ता ने, मोहम्मदी से प्रद्युम्न मिश्र और आसिफ खां ने आवेदन किया है। जबकि मैलानी अध्यक्ष पद के लिए चंद्रभाल एडवोकेट, धौरहरा से रेखा देवी और ओयल से लतीफ आजम के आवेदन प्राप्त हुए हैं। जबकि पलिया नगर पालिका, सिंगाही, खीरी और बरवर नगर पंचायतों से अध्यक्ष पद के लिए कोई आवेदन नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed