फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   आजादी का जश्न न मनाने का एलान

आजादी का जश्न न मनाने का एलान

Sat, 12 Aug 2017 05:15 PM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 05:15 PM IST
विज्ञापन
आजादी का जश्न न मनाने का एलान

विज्ञापन
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। बांकेगंज कस्बे से सटे चौधीपुर गांव में बसे ग्रामीण आज भी गुलामी के समय की जिंदगी जी रहे हैं। गांव में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। गांव के बीच से होकर बिजली लाइन गुजरी है, बावजूद गांव को अभी तक रोशनी नसीब नहीं हुई। ग्रामीणों के सब्र का बांध जब टूटा तो उन्होंने शनिवार दोपहर व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
ब्लॉक मुख्यालय बांकेगंज की ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर 10 का गांव चौधीपुर दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मैलानी रेंज की जटपुरा बीट जंगल किनारे बसा हुआ है। आबादी चार सौ है, गांव में लगभग 80 परिवार बसे हुए हैं, जबकि मतदाता तीन सौ के लगभग है। गांव के बीच से गुजरी बिजली लाइन से दूसरे गांव में रोशनी हो रही है। जनप्रतिनिधियों के इस और ध्यान न देने से गांव के लोग आहत है। शनिवार को गांव निवासी गुलाब, श्रीकृष्ण, बबलू, अरुण, कपिल, घनश्याम, रामस्वरूप, राहुल, सरबती, सुनीता, कांती देवी की अगुवाई में गांव के सैकड़ों लोगों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर आजादी का जश्न न मनाने का एलान कर दिया। गांव के गुलाब का कहना है कि उनके पूर्वज 1923 में आकर गांव में बसे थे। गांव के सभी 80 परिवार भूमिहीन है। देश को आजादी मिले पूरे 70 साल गुजर गए बावजूद इसके चौधीपुर के ग्रामीण 21वीं सदी में भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। गांव में न तो बिजली है न सड़क बनी है। शौचालय न होने से महिलाओं को दिक्कत होती है। पास के गांव में जलते बिजली बल्ब ग्रामीणों को मुंह चिढ़ाते नजर आते है। गांव में बिजली लगवाने के मामले में कई बार आवाज उठाई गई। अधिकारियों और नेताओं ने आश्वासन दिया। क्षेत्रीय विधायक रोमी साहनी के काफी प्रयास के बाद भी गांव में बिजली नहीं पहुंची। ऐसे में आजादी का जश्न मनाना पूरी तरह बेमानी है। मूलभूत सुविधाओं से वंचित ग्रामीण पुरुषों और महिलाओं का कहना है कि गांव का कोई भी व्यक्ति आजादी का जश्न नहीं मनाएगा।
विज्ञापन

इंसेट...
विधायक कहिन...
क्षेत्रीय विधायक रोमी साहनी का कहना है पिछले कार्यकाल में उन्होंने विधायक निधि से क्षेत्र के 86 बिजलीविहीन गांवों का विद्युतीकरण कराया था। इसमें बांकेगंज ब्लॉक का चौधीपुर भी शामिल था, विभागीय अधिकारियों ने चौधीपुर गांव का विद्युतीकरण के लिए किसी अन्य योजना में चयन होने की बात करने पर निधि से विद्युतीकरण नहीं कराया जा सका। क्षेत्र का विकास और विद्युतीकरण मेरी प्राथमिकता में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
प्रधान कहिन..
ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर 10 में 42 मजरे है। इसमें चौधीपुर गांव को छोड़कर शेष सभी मजरों का विद्युतीकरण हो चुका है। चौधीपुर गांव के विद्युतीकरण के लिए दो बार बिजली अधिकारियों को पत्र लिखा गया, बावजूद इसके विभागीय अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे।
- वीरेंद्र कुमार भार्गव, प्रधान, ग्रंट नंबर 10, ब्लॉक बांकेगंज, खीरी।
वर्जन-
चौधीपुर गांव का विद्युतीकरण पंडित दीनदयाल योजना में शामिल कर लिया गया है। योजना के सेकेंड फेज में गांव का विद्युतीकरण होगा।
- उमेश चंद्र सोनकर, एक्सईएन ( बिजली) गोला।
...........................................
फोटो लाइन-
12जीएलए-बीकेजी01- बांकेगंज के गांव चौधीपुर में प्रदर्शन करते ग्रामीण।
12जीएलए-बीकेजी02- 21वीं सदी में बिजली रोशनी को तरसता चौधीपुर गांव।
12जीएलए-बीकेजी03- विधायक रोमी साहनी।
12जीएलए-बीकेजी04- प्रधान वीरेन्द्र कुमार भार्गव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed