फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   घटतौली पर किसानों का हंगामा, तौल बंद कराई

घटतौली पर किसानों का हंगामा, तौल बंद कराई

Fri, 03 May 2019 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
घटतौली पर किसानों का हंगामा, तौल बंद कराई
फरधान। हरगांव चीनी मिल के रुकुंदीपुर स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली पकड़े जाने पर किसानों ने जमकर हंगामा किया और तौल बंद करा दी। सूचना पर आनन-फानन में मिल अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसानों को किसी तरह समझाकर शांत कराया। मेकेनिक ने जांच के दौरान कांटे में कोई खामी नहीं पाई। इसके बाद पुन: तौल शुरू करा दी, लेकिन किसान अधिकारियों की बातों से संतुष्ट नहीं दिखे।
विज्ञापन

बौनिया गांव निवासी किसान विजय वर्मा ने बताया कुछ दिनों से उन्हें घटतौली किए जाने का शक था। इसके चलते गुरुवार को मौर्या कंप्यूटराइज्ड धर्मकांटा पर अपनी गन्ना लदी ट्रॉली का वजन कराकर क्रय केंद्र पर पहुंचे, जहां तुलवाने पर वजन में एक क्विंटल का अंतर निकला। यह देखकर विजय भड़क गए और किसानों के साथ हंगामा करते हुए तौल बंद करा दी। सूचना पर चीनी मिल के डीजीएम संजीव राना मेकेनिक को लेकर मौके पर पहुंच गए और कांटे की जांच-पड़ताल कराई। लेकिन कांटे में उन्हें कोई खामी नहीं मिली। इसके बाद तौल शुरू करा दी। धर्मकांटे पर ट्रॉली सहित गन्ने का वजन 56.60 क्विंटल था, जबकि क्रय केंद्र कांटे के अनुसार 55.65 क्विंटल निकला। यानि दोनों कांटों की रीडिंग में 95 किलो का अंतर निकला। सवाल यह है मिल अधिकारी क्रय केंद्र के कांटे को सही बता रहे हैं, तो क्या धर्मकांटे में कमी है। कौन सा कांटा सही और कौन सा गलत है? इसका निर्णय तीसरे कांटे की रीडिंग से ही हो पाएगा। तौल लिपिक ललित यादव ने बताया कि मेरी तरफ से कांटे में कोई छेड़खानी नहीं की गई है। यहां मेरी नियुक्ति बुधवार को ही हुई है।
विज्ञापन


घटतौली के आरोप गलत हैं। कांटे में फाल्ट नहीं है। कांटे का एक पैरामीटर होता है। उसके अनुसार सरकारी मानक बांटों से कांटे को चेक करते हैं। मैने पांच क्विंटल के बांट कांटे पर गिरा कर चेक किया, तो वजन सही बताया। इससे कांटा गलत होने का सवाल ही नहीं उठता। धर्मकांटा के वजन से अंतर पर कहा कि उसमें कोई तकनीकी खराबी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजीव राना, डीजीएम, हरगांव चीनी मिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed