{"_id":"5cb36bf6bdec221446319f44","slug":"181555262454-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से चार घर जले, सात पशु झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से चार घर जले, सात पशु झुलसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निघासन। गांव कटहा में रविवार दोपहर आग लगने से चार घरों में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। इसके अलावा आग से सात मवेशी और घर में खड़ा ट्रैक्टर, सिंचाई का इंजन समेत लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना के बाद भी दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
कटहा निवासी केदारी ने बताया कि उसके बेटे धर्मेश की पत्नी सावित्री गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा होने के कारण परिवार के सभी सदस्य रमियाबेहड़ सीएचसी गए थे। रविवार दोपहर करीब दो बजे आग लगने के कारण उनके घर में खड़ा इंजन, ट्रैक्टर आदि जलने लगा। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग ने विकराल रूप धरण करते हुए पड़ोसी बैजनाथ, रामप्रसाद और जमुना के घर को अपने आगोश में ले लिया। आग लगने से गौशाला में बंधे केदारी के पांच, बैजनाथ के दो मवेशी जल गए। आग में रामप्रसाद के 10 हजार, बैजनाथ की चार हजार की नकदी समेत घर में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन जेवर आदि सामान जल गए। ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पा लिया। तहसीलदार धर्मेंद्र पांडे ने मौका मुआयना कर हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।