{"_id":"5c61b983bdec2253970c4a24","slug":"181549908355-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतौनी निकलवाने के लिए तहसील में लग रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतौनी निकलवाने के लिए तहसील में लग रही भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलियाकलां। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत आने वाले किसानों की भीड़ का तांता इन दिनों तहसील में लग रहा है। खतौनी आदि निकलवाने को किसान लाइन लगाकर तहसील में अपना कार्य करा रहे हैं, जिसके चलते यहां पर चहल-पहल का माहौल रहा।
बता दें कि दो हेक्टेअर यानी पांच एकड़ से कम भूमि वाले किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसान को प्रति वर्ष तीन किस्तों में दो-दो रुपये के हिसाब से सरकार छह हजार रुपये की राशि दे रही है। जिसको लेकर कृषि पोर्टल पर पहले पंजीकरण कराना होगा। साथ ही पंजीकरण के बाद कृषि भूमि की खतौनी, बैंक पासबुक की फोटो कॉपी, आधार कार्ड की फोटो कॉपी आवेदन पत्र के साथ संबंधित लेखपाल को जमा करनी होगी। इसको लेकर तहसील में खतौनी निकालने वाले किसानों की भीड़ का तांता लगा रहा। सोमवार को किसानों की भीड़ लाइन लगाकर खतौनी निकालती रही। जिसको लेकर तहसील परिसर में चहल-पहल रही साथ ही खतौनी निकालने को लेकर किसानों में अफरातफरी का माहौल बना रहा।