{"_id":"5c53452bbdec224a3d3fdb1b","slug":"181548961067-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दबकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दबकर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, बाइक सवार की मौत
महेवागंज (लखीमपुर खीरी)। निघासन मार्ग पर स्थित सैधरी बाईपास मोड़ के पास गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई, जिससे उसके नीचे दबकर मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
कोतवाली सदर क्षेत्र के लालपुर बैरियर निवासी कमलेश (30) पुत्र सुंदर लाल बुधवार देर शाम सैधरी बाई पास होकर महेवागंज जा रहा था। रात आठ बजे सैधरी मोड़ के पास सामने से आ रही गन्ने से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बाइक सवार कमलेश ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दब गया। जब तक उसे बचाया जाता, इससे पहले ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं चौकी पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। जबकि चालक मौके से फरार हो गया।