{"_id":"5c51d733bdec22738f51f2fb","slug":"181548867379-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-नेपाल के अधिकारियों की हुई कोआर्डिनेशन बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-नेपाल के अधिकारियों की हुई कोआर्डिनेशन बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गौरीफंटा-धनगढ़ी नेपाल। भारत-नेपाल के गौरीफंटा बॉर्डर से सटे नेपाल के शहर धनगढ़ी में बने एपीएफ बटालियन में नेपाल एपीएफ व एसएसबी के बीच संयुक्त कोआर्डिनेशन बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में दोनों ही देशों के अधिकारियों के बीच विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। दोनों ही देशों के अधिकारियों ने एक दूसरे का सहयोग करने की बात कही।
बतातें चलें कि इन दिनों दोनों देशों के सुरक्षाकर्मी और अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में कोई गतिविधि न हो इसके लिए साथ होकर कार्य कर रहे हैं। इसमें कई मुद्दों पर पहले ही चर्चाएं हो चुकी हैं। इसी को लेकर सशस्त्र सीमा बल और एपीएफ नेपाल के बीच नेपाल स्थित एपीएफ बटालियन में कोऑर्डिनेशन मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें भारत और नेपाल के डीआईजी एसएसपी व डीआईजी एपीएफ मौजूद रहे। बैठक में एसएसबी के डीआईजी पीलीभीत एचएमएस बिष्ट, सशस्त्र सीमा बल 39वीं वाहिनी के कमांडेंट मुन्ना सिंह, पीलीभीत के कमांडेंट दिलबाग सिंह, हल्द्वानी के कमांडेंट राजेन्द्र त्रिपाठी व एपीएफ के डीआईजी विनोद श्रेष्ठ के बीच कई मुद्दों पर बातचीत भी हुई। इस दौरान बॉर्डर पिलर निर्माण के लिए चर्चा, बॉर्डर पर तस्करी की रोकथाम के लिये, ह्यूमन ट्रैफेकिंग रोकने के लिये संयुक्त प्रयास किये जाने पर सहमति बनी। इसके अलावा भारत-नेपाल सीमा पर जंगल के रास्ते पर होने वाले आवागमन को रोकने व नोमैंस लैंड पर जमीन का अनाधिकृत रूप से किये जाने वाले कब्जों की रोकथाम का निर्णय लिया गया। बैठक में मादक पदार्थों की तस्करी होने के संयुक्त सवाल पर दोनों देशों के बीच गश्त बढ़ाने, माह में एक बार संयुक्त बैठक करने, सूचनाओं का आदान-प्रदान करने पर सहमति बनी। इस दौरान कई अधिकारी मौजूद रहे।