फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   अवैध खनन की डंप 15 ट्राली बालू सीज

अवैध खनन की डंप 15 ट्राली बालू सीज

Fri, 16 Nov 2018 04:31 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 04:31 PM IST
विज्ञापन
अवैध खनन की डंप 15 ट्राली बालू सीज

विज्ञापन
अवैध खनन की डंप 15 ट्रॉली बालू सीज

बांकेगंज। एसडीएम गोला अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कुकरा में अवैध रूप से हो रहे बालू खनन का जायजा लिया। उन्होंने सलेमपुर गांव में डंप की गई करीब 15 ट्राली बालू सीज की है। एसडीएम की इस बड़ी कार्रवाई से खनन माफिया सकते में हैं।
फर्जी कंप्यूटराइज्ड रायल्टी रसीदों के नाम पर अवैध बालू खनन कर बफरजोन जंगल के रास्ते बालू का अभिवहन करने की खबर 16 नवंबर को अमर उजाला में प्रमुखता से छपने के बाद तहसील प्रशासन हरकत में आया। खबर को संज्ञान में लेकर एसडीएम गोला ने शुक्रवार को कुकरा के सलेमपुर गांव में छापामारी की। इस छापामारी के दौरान एक जगह अवैध रूप से डंप की गई करीब 15 ट्राली बालू एसडीएम ने सीज कर प्रधान पति की सुपुर्दगी में दे दी। एसडीएम ने उन रास्तों को भी देखा जिन रास्तों से बालू का अभिवहन किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अवैध रूप से बालू का खनन और अभिवहन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने बताया कि अवैध रूप से खनन कर 15 ट्राली डंप बालू सीजकर खनन इंस्पेक्टर को इसकी सूचना भेजी गई है। खनन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इंसेट
जंगल के रास्तों पर अवैध अभिवहन करने वालों पर होगी कार्रवाई
बफरजोन भीरा रेंज जंगल पर अवैध रूप से बालू खनन और जंगल के रास्तों पर अवैध अभिवहन करने वालों के खिलाफ पकड़े जाने पर संबधित के खिलाफ वन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन डीडी डॉ अनिल कुमार पटेल ने बताया कि वन कर्मियों की गठित टीम जंगल के रास्तों पर अवैध अभिवहन कर गुजरने वाली ट्रालियों की निगरानी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed