{"_id":"5bd1c84dbdec2232cd69aa2a","slug":"181540474957-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुशासनहीनता में दो वन कर्मियों पर भी कार्रवाई की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुशासनहीनता में दो वन कर्मियों पर भी कार्रवाई की संस्तुति
Updated Thu, 25 Oct 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
अनुशासनहीनता में दो वन कर्मियों पर कार्रवाई की संस्तुति
बफरजोन के उपनिर्देशक के खिलाफ की थी अभद्र टिप्पणी
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। वन रक्षक सुखपाल सिंह की हत्या के बाद अफसरों के खिलाफ हंगामा करने और साथियों को उकसाने के मामले में कार्रवाई शुरू हो गई है। गुरुवार को उपनिदेशक बफर जोन अनिल कुमार पटेल ने फारेस्ट गार्ड अशोक कुमार शुक्ला और विनोद भारती पर कार्रवाई की संस्तुति की है। जिस पर दक्षिण खीरी वन प्रभाग के डीएफओ मंथन कर रहे हैं।
मालूम हो कि दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के मैलानी रेंज की जटपुरा और महुरेना बीट में जंगल गश्त के दौरान वन रक्षक सुखपाल सिंह की हत्या के बाद शनिवार सवेरे बड़ी संख्या में वनकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे थे। वन रक्षक की हत्या के बाद रेंजर मैलानी डीएस यादव समेत वन अधिकारियों के घटनास्थल पर न पहुंचने पर फील्ड कर्मचारियों में नाराजगी थी। इस दौरान वन रक्षक संघ के जिलाध्यक्ष और गोला रेंज के फारेस्ट गार्ड अशोक शुक्ला और जिला महामंत्री और वन रक्षक विनोद भारती ने दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन उप-निदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल के खिलाफ भी अभद्र टिप्पणी करते हुए अपशब्दों का इस्तेमाल किया था, जिसका वीडियो डीडी बफरजोन के पास पहुंचा था। इस पर डीडी बफरजोन ने बताया कि बांकेगंज के पसियापुर और सुभानपुर रोड घटनास्थल पर दक्षिण खीरी वन प्रभाग में तैनात वन रक्षक अशोक शुक्ला और विनोद भारती द्वारा उनके खिलाफ प्रयोग किए गए अपशब्द अनुशासनहीनता की श्रेणी में है, जिसका वीडियो वायरल होने पर संबंधित वन कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति दक्षिण खीरी वन प्रभाग के डीएफओ समीर कुमार को भेजी गई है।