Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   दुधवा में अब हो रहा बाघों के आहार का आंकलन

दुधवा में अब हो रहा बाघों के आहार का आंकलन

Wed, 10 Oct 2018 04:48 PM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 04:48 PM IST
विज्ञापन
दुधवा में अब हो रहा बाघों के आहार का आंकलन
10एलकेएच 06
विज्ञापन


दुधवा में अब हो रहा बाघों के आहार का आकलन
ट्रांजिट लाइन सर्वे से पता चलेगा कितनी मजबूत है खाद्य श्रंखला
डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की मदद से हो रहा ट्रांजिट लाइन सर्वे

अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। दुधवा टाइगर रिजर्व में बाघों की गणना का काम पूरा होने के बाद अब उनके भोजन यानी शाकाहारी वन्यजीवों की गणना हो रही है। ट्रांजिट लाइन सर्वे के जरिये पता लगाया जा रहा है कि दुधवा में खाद्य श्रंखला कितनी मजबूत है। शाकाहारी वन्यजीवों के अलावा यहां की वनस्पतियों का भी अध्ययन किया जा रहा है। इसके लिए ट्रांजिट लाइन बनाकर वैज्ञानिक तकनीक से शाकाहारी और बाघ और तेंदुओं का आहार बनने वाले मांसाहारी वन्यजीवों की गणना की जा रही है। इन शाकाहारी वन्यजीवों का घनत्व पता चलने से पता चलेगा कि बाघों के लिए दुधवा में बाघों के लिए कितनी मात्रा में भोजन उपलब्ध है।
बाघों की गणना हर चार साल बाद बाघ संरक्षण प्राधिकरण के दिशा निर्देशों के अनुसार होती है। पहले यह गणना पगचिन्ह से होती थी, लेकिन इसमें चूक की ज्यादा संभावना रहती थी। अब बाघों की गणना को और अधिक वैज्ञानिक बनाया गया है। पहले चरण में पगचिन्ह मल मूत्र और पेड़ों पर बाघों की खरोचों का संकलन कर उसकी जांच के जरिये आंकड़े जुटाए जाते हैं। इसके बाद कैमरे लगाकर उनकी तस्वीरें ली जाती है। कैमरे एक ही स्थान पर करीब तीस दिन लगे रहने दिए जाते हैं। कैमरे में कैद हुई तस्वीरों को भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून भेजा जाता है। जहां तस्वीरों के विश्लेषण से बाघों की संख्या का पता लगाया जाता है। तस्वीरों का मिलान बाघ की धारियों से किया जाता है। दुधवा टाइगर रिजर्व में बाघ गणना के यह चरण पूरे हो चुके हैं। भारतीय वन्यजीव संस्थान मानता है कि कैमरा ट्रैपिंग में सभी बाघों की तस्वीरें नहीं आ पाती। इसके लिए बाघ के प्राकृतिक आवास और भोजन का आकलन किया जाता है। इनकी अच्छी उपलब्धता की स्थिति में बाघों की संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन

इन शाकाहारी जीवों की गणना से बाघों के प्राकृतवास, उनके भोजन आदि का आकलन हो सकेगा। दुधवा टाइगर रिजर्व में इन दिनों ट्रांजिट लाइन सर्वे शुरू हो चुका है। दुधवा नेशनल पार्क में एक बीट को एक यूनिट मानकर 46 बीटों में ट्रांजिट लाइनें बनाई गई हैं। एक ट्रांजिट लाइन दो किलोमीटर की है। गणना करने वाले वनकर्मी इस ट्रांजिट लाइन पर तीन बार पैदल चलेंगे। इस बीच दिखाई देने वाले वन्यजीवों की गणना करने के साथ रास्ते में वन्यजीवों की मल, गोबर आदि के नमूने लेंगे। जिसे वैज्ञानिक जांच के लिए भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन में ट्रांजिट लाइन सर्वे का काम पूरा हो चुका है। मंगलवार को दुधवा नेशनल पार्क की दस रेंज की 46 बीटों में ट्रांजिट लाइन बनाने का काम डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के सहयोग से शुरू हुआ। ट्रांजिट लाइन बनने के बाद सर्वे का काम शुरू होगा। एक सप्ताह में यह काम पूरा हो जाने की संभावना है।
छोटे मांसाहारी पशु भी गणना में होंगे शामिल
शाकाहारी वन्यजीवों के साथ-साथ बाघ के अतिरिक्त अन्य मांसाहारी जीवों जैसे भालू, भेड़िया, लकड़बग्घा, सियार, लोमड़ी आदि जीवों की भी गणना की जाएगी। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के परियोजना अधिकारी दबीर हसन ने बताया कि कैमरा ट्रैपिंग से दुधवा टाइगर रिजर्व में बाघों की गणना का काम पूरा हो चुका है। अब शाकाहारी वन्य जीवों की वैज्ञानिक ढंग से गणना का काम चल रहा है। यह गणना भी भारतीय वन्यजीव संस्थान की गाइड लाइन के अनुसार ही कराया जा रहा है।
ट्रांजिट लाइन सर्वे के जरिये खाद्य श्रंखला का जायजा
शाकाहारी वन्यजीवों की गणना के साथ ही दुधवा टाइगर रिजर्व की वनस्पतियों का अध्ययन भी ट्रांजिट लाइन सर्वे के जरिये किया जा रहा है। सर्वे के लिए बनाई गई ट्रांजिट लाइन पर प्रति चार सौ मीटर की दूरी पर वनस्पतियों का अध्ययन किया जाएगा। इससे यह पता चल सकेगा कि शाकाहारी जीवों के लिए कहां पर पर्याप्त भोजन उपलब्ध है। जहां अच्छी वनस्पतियां होंगी वहां शाकाहारी जीवों की आबादी ज्यादा होंगी, वहीं पर बाघों की मौजूदगी की संभावनाएं भी ज्यादा रहती हैं।

वर्जन......
किसी स्थान की वनस्पतियां, शाकाहारी वन्यजीव आदि मिलकर खाद्य श्रंखला का निर्माण करते हैं। बाघों का भोजन शाकाहारी जीव हैं। शाकाहारी जीवों का भोजन घास और अन्य वनस्पतियां हैं। ट्रांजिट लाइन सर्वे के जरिये शाकाहारी जीवों की गणना के साथ दुधवा टाइगर रिजर्व की खाद्य श्रंखला का भी आकलन हो रहा है।
- रमेश कुमार पांडेय, फील्ड डायरेक्टर, दुधवा टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed