{"_id":"5bbb4934867a556a38700463","slug":"181539000628-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड सूचनाओं का शुरू हुआ सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड सूचनाओं का शुरू हुआ सत्यापन
Updated Mon, 08 Oct 2018 05:40 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड सूचनाओं का शुरू हुआ सत्यापन
क्रासर....
सभी 272 विद्यालयों ने परीक्षा केंद्र बनने के लिए कर रखा है आवेदन
पोर्टल पर अपलोड सूचनाओं का डीआईओएस कर रहे सत्यापन
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं सात फरवरी से शुरू होंगी। परीक्षा केंद्र बनने के लिए जिले के सभी 272 विद्यालयों ने ऑन लाइन आवेदन किए हैं। परीक्षा केंद्र बनने के लिए विद्यालयों ने जो ऑन लाइन सूचनाएं बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड की है, उनका डीआईओएस ने सत्यापन करना शुरू कर दिया है। बता दें कि बोर्ड ने परीक्षा केंद्र बनने के लिए कुछ मानक निर्धारित किए थे, जिससे संबंधित सूचनाएं पोर्टल पर विद्यालयों ने अपलोड कर रखी हैं।
डीआईओएस डॉ. आरके जायसवाल ने सोमवार को शहर स्थित स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज, पीके इंटर कॉलेज, भीमराव आंबेडकर इंटर कॉलेज, धर्मसभा इंटर कॉलेज, कुंवर खुशवक्त राय बालिका इंटर कॉलेज एवं भारत कमला इंटर कॉलेज पनगी सहित कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कमरों में लगे सीसीटीवी, वॉयस रिकार्डर, बिजली व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, पेपर रखने के लिए लोहे की अलमारियां, परीक्षार्थियों के बैठने के लिए कमरों और फर्नीचर आदि की व्यवस्था देखकर उसकी रिपोर्ट तैयार की। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा केंद्र के लिए बोर्ड ने जो मानक निर्धारित थे उसके अनुसार विद्यालयों द्वारा पोर्टल पर अपलोड की गई सूचनाओं का सत्यापन किया जा रहा है। रही बात परीक्षा केंद्र बनने की तो उसका निर्धारण बोर्ड करेगा।