फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   अपने-अपने ढंग से याद किया डॉ. अंबेडकर को

अपने-अपने ढंग से याद किया डॉ. अंबेडकर को

Sat, 14 Apr 2018 08:03 PM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 08:03 PM IST
विज्ञापन
अपने-अपने ढंग से याद किया डॉ. अंबेडकर को

विज्ञापन
अपने-अपने ढंग से याद किया डॉ. आंबेडकर को
सपा, बसपा, कांग्रेस ने भी मनाई जयंती, की गोष्ठियां
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर सामाजिक संगठनों के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों ने उन्हें अपने ढंग से याद किया। जिला प्रशासन ने भी गोष्ठी की और सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान पर चर्चा की। शनिवार को जिले भर में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।

14 एलकेएच 06
सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाई जयंती
जिला प्रशासन ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की 127 वीं जयंती सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाई। कलेक्ट्रेट सभागार में गोष्ठी का हुई। अध्यक्षता डीएम शैलेन्द्र कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई, विशिष्ट अतिथि विधायक मंजू त्यागी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. नरेन्द्र सिंह और एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माला पहनाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। गांधी बालोद्यान कन्या जूनियर हाईस्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
विज्ञापन

गोष्ठी में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने अपने जीवन में कड़ा संघर्ष किया। विधायक मंजू त्यागी डॉ नरेंद्र सिंह और एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम शैैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि यह महत्वपूर्ण नहीं है कि जीवन कितना लंबा है, महत्वपूर्ण यह है कि आपने जीवन में क्या किया है। जिससे समाज को लाभ मिला हो। बाबा साहब के द्वारा रचित संविधान आज विश्व के सबसे अच्छे संविधान में गिना जाता है। इस मौके पर एडीएम अरुण कुमार सिंह, एसडीएम नागेन्द्र सिंह, पीडी आरके चैधरी, डीडीओ अनिल कुमार सिंह, डीएसओ डीएन श्रीवास्तव, डीपीओ अखिलेन्द्र दुबे, बीएसए बुद्धप्रिय सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी ओपी सिंह आदि मौजूद रहे।

इंसेट.......
दलित उत्पीड़न सहायता राशि के स्वीकृति पत्र दिए
डॉ. अंबेडकर जयंती पर समाज कल्याण विभाग की ओर से मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई ने अत्याचारों से पीड़ित अनुसूचित जाति/जनजाति के 66 लोगों को कुल 95,82500 रुपये की धनराशि के स्वीकृति पत्र प्रदान किए। इसमें हत्या के 06, दुराचार के 08, गंभीर चोट के मामले में दो, अपमान/अभित्रास के 50 पीड़ित शामिल थे।

14 एलकेएच 05
कांग्रेस ने अंबेडकर जयंती पर की गोष्ठी

लखीमपुर खीरी। जिला कांग्रेस कमेटी ने डॉ. आंबेडकर जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में एक गोष्ठी हुई, जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह ने की। अध्यक्ष और अन्य कांग्रेस जनों ने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने सामाजिक न्याय के लिए जीवन भर संघर्ष किया। इस मौके पर संजय गोस्वामी, रामपाल शाक्य, सुजीता कुमारी, रमाकांत गुप्ता आदि ने विचार रखे। गोष्ठी में चंद्रावती अवस्थी, कुसुमलता बरनवाल, रवि गोस्वामी, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, जगदंबा प्रसाद, रवि तिवारी, कैलाश भाष्कर, धनीराम आदि मौजूद रहे।


14एलकेएच 07
सपा ने समता दिवस के रूप में मनाई जयंती
लखीमपुर खीरी। समाजवादी पार्टी ने डॉ. आंबेडकर जयंती को समता दिवस के रूप में मनाया। जिलाध्यक्ष मोहम्मद कयूम, एमएलसी शशांक यादव, पूर्व विधायक उत्कर्ष वर्मा, सुनील भार्गव, महासचिव रामनरेश ने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। एमएलसी शशांक यादव ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने सामाजिक न्याय के लिए जीवन भर संघर्ष किया। इस मौके पर तृप्ति अवस्थी, नावेद अहमद, बजरंग सिंघल, फैसल खां, परागदत्त गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed