{"_id":"5a5228aa4f1c1b09788b70b5","slug":"181515333802-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राला बंद दुकान के शटर में जा घुसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राला बंद दुकान के शटर में जा घुसा
Updated Sun, 07 Jan 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
घ्ाुसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीरनगर। कुंभी चीनी मिल में गन्ना सप्लाई करने वाला एक ट्राला बंद दुकान में जा घुसा। बाजार बंद होने के कारण हादसा होने से बच गया।
इन दिनों गन्ना सेंटर से चीनी मिल तक मानकविहीन बड़े-बड़े ट्राले ओवरलोड गन्ना भरकर दौड़ रहे हैं, जिससे हर वक्त खतरे की आशंका बनी रहती है, लेकिन इस ओर पुलिस, स्थानीय प्रशासन और एआरटीओ ध्यान नहीं दे रहे हैं। रविवार की सुबह 7.30 बजे कुंभी चीनी मिल में गन्ना अनलोड कर गौरिया सेंटर को गन्ना लोड करने के लिए जा रहे ट्राले का हुक ट्रैक्टर से निकल जाने से कस्बा निवासी रहीश बेग की दुकानों के सामने पड़े टिन शेड के पिलर को तोड़ता हुआ ट्राला स्पोर्ट्स और स्टेशनरी के सामान की बंद दुकान के शटर में जा घुसा, जिससे दुकान के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही है कि सुबह का समय था, कस्बे की अधिकांश दुकानें बंद थीं, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। दुकान स्वामी ने मामले में कोई तहरीर नहीं दी है। दुकान स्वामी का कहना है कि वह किसी कार्रवाई के चक्कर में नहीं पड़ना चाहते। वहीं कुंभी चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक आरके तिवारी ने किसी दुकान में ट्राला घुसने की घटना होने से ही इनकार किया है। इस बाबत एआरटीओ प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि समय-समय पर ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की जाती है। पूर्व में सेंटर के गन्ना भरे ट्राले भी सीज किए गए हैं। जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। मानक के अनुरूप न मिलने पर ट्रालों को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।