फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   छात्राओं ने सेहत के प्रति जागरूक रहने की ली शपथ

छात्राओं ने सेहत के प्रति जागरूक रहने की ली शपथ

Wed, 13 Dec 2017 11:57 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
छात्राओं ने सेहत के प्रति जागरूक रहने की ली शपथ
खीरी टाउन।
विज्ञापन

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में ‘मेरी सेहत मेरा निर्णय’ के संबंध में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। राज्य परिवार नियोजन सेवा अभिनवीकरण परियोजना के तत्वावधान में हुई इस कार्यशाला में लखनऊ की टीम ने नुक्कड़ नाटक के जरिये शादी की सही उम्र, शादी के दो साल बाद पहला बच्चा, बाल विवाह, लिंग भेद एवं स्वास्थ्य की समुचित देखभाल आदि विषयों को रोचक ढंग से पेश किया।

नुक्कड़ नाटक प्रमुख रूप से अंकित श्रीवास्तव, रचना सिंह, आमित कुमार, शिखर श्रीवास्तव आदि कलाकारों ने पेश किया। इस मौके पर कॉलेज की छात्राओं में ज्योति वर्मा ने जनसंख्या विषय पर, खुशबू ने दहेज प्रथा पर, सुमैया ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, बुशरा ने कैंसर शिक्षा और रूबीना ने स्वास्थ्य शिक्षा पर अपने विचार रखे। जिला चिकित्सालय लखीमपुर की दीपमाला, निधि शाक्या काउंसिलर रहीं। कॉलेज की प्रधानाचार्र्य रेहाना खातून ने सभी छात्राओं को सेहत के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राओं को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed