फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   शैक्षिक गुणवता के साथ ही बढ़ाएं शिक्षकों की उपस्थिति

शैक्षिक गुणवता के साथ ही बढ़ाएं शिक्षकों की उपस्थिति

Sat, 22 Jul 2017 06:42 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 06:42 PM IST
विज्ञापन
शैक्षिक गुणवता के साथ ही बढ़ाएं शिक्षकों की उपस्थिति
लखीमपुर खीरी। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की तिमाही बैठक में सांसद अजय मिश्रा टेनी ने कहा कि परिषदीय स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता पर अधिकारी और शिक्षक ध्यान दें। उन्होंने विद्यालयों से अक्सर शिक्षकों के गायब रहने के मामलों पर बीएसए को हिदायत देते हुए इनकी भी उपस्थिति सुनिश्चित कराने की बात कही। प्रधानमंत्री आवास योजना में पारदर्शिता सुनिश्चित कराने के लिए जनप्रतिनिधियों को उनकी जिम्मेदारी का अहसास कराया और इसके लिए ग्राम पंचायतों में नियमित तौर पर खुली बैठक कराने पर जोर दिया गया है। रसोई गैस के लिए शेष लाभार्थियों की सूची बनाने के निर्देश दिए गए, जिन्हें उज्जवला प्लस योजना में लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। डीडीओ अनिल कुमार सिंह ने पहले एक अप्रैल 2017 को हुई बैठक की कार्यवाही के बारे में जानकारी दी और शिकायतों के निस्तारण के बारे में बताया। सदस्यों ने हैंडपंप रिबोर और मरम्मत का मुद्दा उठाया, जिस पर अधिकारियों ने हाल में ग्राम पंचायतों को मरम्मत और रिबोर कराने का अधिकार दिए जाने की बात कही। मनरेगा से कराए जा रहे कार्यों के बारे में डीसी मनरेगा हसीब अंसारी ने बताया कि बाढ़ग्रस्त निघासन के लुधौरी में मिट्टी का ऊंचा टीला बनवाया जा रहा है। एनआरएलएम के उपायुक्त अजय पांडेय ने बताया कि महिला समूहों ने परिषदीय स्कूल के बच्चों की यूनिफार्म बनाने का जिम्मा संभाला है। अभी करीब 10 हजार यूनिफार्म बनाने का काम समूहों को मिला है। उन्होंने बताया कि समूहों के माध्यम से गांवों में शौचालय निर्माण कराने की प्लानिंग की जा रही है। सड़कों की समीक्षा के दौरान सदस्यों ने फूलबेहड़ क्षेत्र में सर्वा गांव की सड़क पानी में डूबने की शिकायत की, जिस पर पैदल निकलना भी मुश्किल है। सदस्यों ने बताया कि बंधे में बसे गांव खांभी से ग्रंट नंबर 12 तक मार्ग इतना खराब हो चुका है कि एंबुलेंस भी नहीं पहुंच सकती है। डूडा ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की समीक्षा में बताया गया कि सिंगाही नगर क्षेत्र में 831, बरवर में 923 और ओयल में 359 लाभार्थियों का चयन कर लिया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा में पीडी रामकृपाल चौधरी ने बताया कि 24500 लाभार्थियों को प्रथम किस्त दी जा चुकी है। इस वर्ष 16838 आवास बनाने का नया लक्ष्य मिला है, जिसके लिए ग्राम पंचायतों से सूची मांगी गई है। सांसद अजय मिश्रा टेनी ने कहा कि ग्राम पंचायतों में खुली बैठक कर निष्पक्षता से लाभार्थियों की सूची तैयार कराई जाए। डीपीआरओ चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि एक लाख शौचालय बनाने का लक्ष्य है, जिसमें 3348 शौचालयों का निर्माण करा लिया गया है और पांच हजार लाभार्थियों को प्रथम किस्त दी गई है। डीएसओ अभिनव सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत एक लाख 70 हजार 442 लोगों को कनेक्शन दिए जा चुके हैं। शेष लाभार्थियों को उज्जला प्लस योजना से आच्छादित किया जाएगा। बैठक में सीडीओ अमित सिंह बसंल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बीवी राम, बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह, डीएसडब्लूओ ओपी सिंह, डीपीओ अखिलेंद्र दुबे, जिला कृषि अधिकारी संतोष कुमार वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाक्स=
डीएम के फोन पर भी बैठक में नहीं आए टीडीएम
एमएलसी कांति सिंह के प्रतिनिधि संजय वर्मा ने अजान में दूरसंचार सेवा बाधित होने का मुद्दा उठाया, तो टीडीएम गैर हाजिर मिले। डीएम आकाशदीप ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए सांसद को बताया कि स्वयं फोन करके बैठक में बुलाया था। इस पर सांसद ने टीडीएम को नोटिस देकर जवाब मांगने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स=
गांवों में सफाई को मिले 80 लाख बैंकों में पड़े
गांवों में सफाई और मच्छरों के नियंत्रण के लिए ग्राम स्वच्छता समितियों को प्रतिवर्ष बजट मिलता है, लेकिन इसे खर्च नहीं किया जा रहा है। एसीएमओ डॉ. वीबी राम ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधान और एएनएम के संयुक्त खातों में करीब 80 लाख रुपये पड़ा हुआ है, जिसे गांवों की साफ-सफाई पर खर्च किया जाना है।
बाक्स=
आठ में सिर्फ दो विधायक ही पहुंचे
सांसद अजय मिश्रा टैनी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सिर्फ सदर विधायक योगेश वर्मा और मंजू त्यागी पहुंची। जबकि अन्य छह विधायक बैठक में शामिल नहीं हुए। इसके अलावा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की संख्या नगण्य रही।

बाक्स=
कई गांवों में पानी की सप्लाई ठप
पाइप पेयजल परियोजना के तहत निघासन, सिंगहा, बरूई सुजानपुर आदि गांवों में बनाए गए ओवरहेड टैंक महज शोपीस बने हुए हैं। कई वजहों से पेयजल आपूर्ति ठप है, जिसे दुरुस्त नहीं कराया जा रहा है। जल निगम के अधिकारियों ने ग्राम पंचायतों पर जिम्मेदारी तय करके पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed