{"_id":"5954f65c4f1c1b22128b4943","slug":"181498740316-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम खां के बयान से युवाओं में आक्रोश, फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम खां के बयान से युवाओं में आक्रोश, फूंका पुतला
Updated Thu, 29 Jun 2017 06:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भारतीय सेना के खिलाफ सपा सरकार में मंत्री रहे आजम खां द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी से युवा संगठनों में आक्रोश है। राष्ट्रवादी युवाओं ने सदर चौराहे पर उनका पुतला फूंककर जहां देश से निकाले जाने की मांग की। वहीं हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग संबंधी ज्ञापन एएसपी को सौंपा।
वाईडी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुनील सिंह ने नेतृत्व में इकट्ठा हुए राष्ट्रवादी युवाओं ने रामपुर से सपा विधायक आजम खां द्वारा सेना को बलात्कारी कहे जाने की कड़ी शब्दों में निंदा की। युवाओं ने आजम खां को देश से निकाले जाने की मांग करते हुए सदर चौराहे पर पुतला फूंका। इस दौरान असीम विक्रम सिंह, सूर्यांश गुप्ता, राजा अवस्थी, चंदन मिश्रा, अरुण मिश्रा, दीपक तिवारी, शिव पांडे, विशाल दीक्षित, शिवम शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी के नेतृत्व में इकट्ठा हुए पदाधिकारियों ने आजम खां पर सेना के खिलाफ घृणा फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सेना तमाम कष्ट सहकर देश की रक्षा के लिए तत्पर रहती है और उस पर अभ्रद टिप्पणी करना बर्दाश्त नहीं होगा। मंच के पदाधिकारियों ने एएसपी को ज्ञापन देकर आजम खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इस दौरान विजय प्रकाश तिवारी, अखिलेश कुमार, प्रभात अवस्थी, अरविंद कटियार, राघव सनातन, संजीव अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
............