{"_id":"6ac39c00f4c8e3eccc0a6cd9","slug":"18-foot-long-python-found-in-a-field-near-the-village-in-lakhimpur-kheri-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: गांव के पास खेत में निकला 18 फीट लंबा अजगर, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: गांव के पास खेत में निकला 18 फीट लंबा अजगर, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
Mon, 05 Oct 2026 06:17 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 05 Oct 2026 06:17 PM IST
सार
दक्षिण निघासन रेंज के दुबहा गांव में सोमवार को एक किसान के खेत में करीब 18 फीट लंबा अजगर निकला। किसान की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन दरोगा अखिलेश रावत, अक्षय मौर्य और राजन ने अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू किया।
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने अजगर को किया रेस्क्यू
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
लखीमपुर खीरी जिले के दक्षिण निघासन रेंज के दुबहा गांव में सोमवार को किसान के खेत में करीब 18 फीट लंबा अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। खेत में काम कर रहे किसान ने अजगर को देखा तो इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर वन दरोगा अखिलेश रावत, अक्षय मौर्य और राजन, वाहन चालक गुरुदेव मिश्रा के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर लुधौरी वन ब्लॉक के जंगल में उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया।
विज्ञापन
रेंजर मोबीन आरिफ ने बताया कि रेस्क्यू किए गए अजगर की लंबाई करीब 18 फीट और वजन लगभग 50 किलो था। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में चारों तरफ बाढ़ का पानी भरा होने के कारण सांप और अन्य वन्यजीव आबादी वाले क्षेत्रों की ओर आ रहे हैं। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील की। साथ ही सांप, मगरमच्छ या अन्य वन्यजीव दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने को कहा।
विज्ञापन
स्कूल में निकला सांप, मचा हड़कंप
गौढ़ीपुरवा गांव स्थित एक निजी स्कूल में भी सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे जंगल में उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया।
विज्ञापन