फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   17th day arrived Hrdaspur Ammunition , Ksta legislator

17वें दिन हरदासपुर पहुंचे गोला, कस्ता विधायक

Fri, 30 Oct 2015 11:05 PM IST
खीरी टाउन
खीरी टाउन Updated Fri, 30 Oct 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
17th day arrived Hrdaspur Ammunition , Ksta legislator
गोला के विधायक विनय तिवारी और कस्ता के विधायक सुनील लाला शुक्रवार को हरदासपुर पहुंचे। वे पिछले 17 दिन से चल रहे अनशन पर भी बैठे और शहीद दरोगा मनोज मिश्रा के परिवारीजनों से मिले और ढाढ़स बंधाया। मामले की सीबीआई जांच के मांग पर दोनों सपा विधायकों ने मुख्यमंत्री से मिलकर बात करने का परिवारीजनों को आश्वासन दिया।
विज्ञापन

फरीदपुर (बरेली) में शहीद हुए दरोगा मनोज मिश्रा के मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर मनोज के परिवारी जन सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर 14 अक्तूबर से अनशन कर रहे हैं। शुक्रवार को गोला के विधायक विनय तिवारी और कस्ता के विधायक सुनील कुमार भार्गव हरदासपुर पहंचे। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल भी इस टीम में शामिल थे। उन्होंने परिवारीजनों से मिल कर उनका हालचाल लिया तथा उनके कंधे से कंधे मिलाकर चलने की बात कही।
विज्ञापन

अनशन पर विभिन्न संगठनों के साथ जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल, विधायक विनय तिवारी, विधायक सुनील लाला, विजय पाठक, मनोज मिश्रा, संघर्ष मोर्चा के संयोजक आचार्य संजय मिश्रा, विहिप जिला मंत्री ब्रजेश पाण्डे, दीपक अवस्थी, अजमत,शिवम रंजीत रावत, भूपेंद्र सिंह, नरेंद्र, आनंद पटेल, अरुण मिश्रा, मोहर्रम अली, सतेंद्र वर्मा, आमिर अली, रमाकांत, प्रभात मिश्रा, धीरेंद्र अवस्थी, शिवम मिश्रा आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज आएंगे अमिताभ और नूतन ठाकुर
गोतस्करी के खिलाफ  अभियान चलाने वाले शहीद दरोगा मनोज मिश्रा मामले की सीबीआई जांच, 50 लाख का मुआवजा और दो आश्रितों को नौकरी दिए जाने की मांग को समर्थन देने के लिए अमिताभ ठाकुर और नूतन ठाकुर 31 अक्तूबर को लखीमपुर आएंगे। आईपीएस अधिकारी अमिताभ और मनोज के अभिभावकों से मिलकर हाईकोर्ट में याचिका समेत अन्य संभव तरीकों पर चर्चा करेंगे। वह सुबह आठ बजे लखनऊ से चलकर करीब 11 बजे हरदासपुर पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed