{"_id":"5c61b98dbdec22129c2da5d5","slug":"171549908365-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक की मनमानी पर भड़के किसान, एसडीएम ने मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक की मनमानी पर भड़के किसान, एसडीएम ने मनाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंद्राबाद। इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक शाखा गुलौला के शाखा प्रबंधक पर मनमानी का आरोप लगाते हुए किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया कि गन्ने का भुगतान बैंक खाते में आने पर शाखा प्रबंधक धनराशि को मनमाने ढंग से ऋण खाते में ट्रांसफर कर लेते हैं। किसान ने पासबुक पर एंट्री न करने का भी शाखा प्रबंधक पर आरोप लगाया है।
बैंक खातेदार इन आरोपों को लेकर किसान नेताओं के साथ मिलकर बैंक शाखा के सामने धरना प्रदर्शन की तैयारी कर रहे थे। इसकी भनक लगने पर नीमगांव के प्रभारी निरीक्षक पान सिंह पुलिस फोर्स के साथ वहां पहुंच गए और किसानों को समझाने की कोशिश की। किसानों के न मानने पर एसडीएम मितौली राम दरस राम को सूचना दी गई। सूचना पर एसडीएम पहुंचे और किसानों से वार्ता कर ज्ञापन लिया। ज्ञापन की मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद खातेदार और किसान नेता वापस चले गए। बेहजम ब्लाक के भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक रवि तिवारी ने बताया कि इस तरह के किसानों से पैसा काटने से किसानों को दिक्कतें उठानी पड़ रहीं हैं।
किसानों का पैसा बैंक किसानों के क्रेडिट कार्ड और ऋण खातों मे ट्रांसफर कर सकता है। इसके अलावा ज्ञापन मे दी गई अन्य समस्याओं के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक से वार्ता कर हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन
- पीआर सिंह, शाखा प्रबंधक
इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक शाखा गुलौला