{"_id":"5c3f8223bdec22735f52d7d6","slug":"171547665955-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नघिसन संपूर्ण समाधान दिवस में बेहोश हुई महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नघिसन संपूर्ण समाधान दिवस में बेहोश हुई महिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
निघासन संपूर्ण समाधान दिवस में बेहोश हुई महिला
लखीमपुर खीरी। जनवरी माह के तीसरे मंगलवार को स्थानीय अवकाश होने के कारण इस बार संपूर्ण समाधान दिवस बुधवार को हुआ। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने निघासन तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए फरियादियों की शिकायतें सुनीं। हर बार की तरह इस बार भी तहसील दिवस महज रस्म अदायगी भर रह गया। फरियादियों की शिकायतों का नाममात्र ही समाधान हो सका। वहीं संपूर्णानगर निवासी एक महिला फरियाद लेकर डीएम के समक्ष पहुंची तो वह गश खाकर गिर गई। उसकी मांग थी कि पहले पति की मौत हो चुकी है, उससे पैदा बच्चे को सास ने ले लिया है। बच्चा उसे दिलाया जाए।
निघासन। निघासन में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने की। राजस्व विभाग की 34, पुलिस की 14, विकास विभाग की छह, विद्युत की तीन, नगर पंचायत की दो समेत 65 शिकायतें आईं। इनमें से एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। थाना संपूर्णानगर निवासी मनीषा पत्नी रामकृष्ण ने डीएम को बताया कि उसकी शादी करीब पांच साल पहले थानाक्षेत्र के गांव दौलतापुर निवासी रामखेलावन के साथ हुई थी। उससे एक पुत्र हुआ। करीब डेढ़ साल पहले उसके पति की मौत हो गई। उसने अपनी दूसरी शादी परिवार और ससुराल वालों की सहमति से रामकृष्ण के साथ कर ली। आरोप है कि दौलतापुर निवासी पहले वाली सास फुलवारा ने बच्चे को देखने के बहाने उसे बुलाया। मनीषा अपने पति रामकृष्ण के साथ बच्चे को लेकर दौलतापुर पहुंची। बच्चे को पाकर फुलवारा ने अपने पास रख लिया उसे और उसके पति को यह कहकर चलता कर दिया कि यह मेरे बेटे की निशानी है। पुलिस के माध्यम से बच्चे को लेकर सास फुलवारा संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंची। वहीं पर मनीषा और उसका पति रामकृष्ण भी आया। बच्चे को दिलाने के लिए मनीषा ने डीएम से गुहार लगाई, लेकिन डीएम ने उसे लखीमपुर आने के लिए कहा। मनीषा रोते हुए वहीं बेहोश होकर गिर गई।
विज्ञापन
मितौली। ब्लाक मितौली सभागार में एसडीएम मितौली रामदरस राम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। इसमें तहसीलदार मितौली उमाशंकर त्रिपाठी क्षेत्राधिकारी मितौली प्रदीप सिंह उपस्थित रहे। संपूर्ण समाधान दिवस मे कुल 10 शिकायतें आईं। इसमें राजस्व विभाग की पांच, पुलिस की तीन, आपूर्ति विभाग की एक शिकायत प्राप्त हुई। मौके पर राजस्व विभाग की एक शिकायत का आम सहमति के आधार पर निस्तारण किया गया। इस मौके पर एसओ मितौली, मैगलगंज, कानूनगो मनु माथुर सहित सभी तहसील क्षेत्रों के अधिकारी कर्मचारी लेखपाल कानूनगो मौजूद रहे।
विज्ञापन
माबोइल पर व्यस्त दिखे अफसर
निघासन। डीएम के संपूर्ण समाधान दिवस में भी अधिकारी अपने मोबाइल पर व्यस्त दिखे। सामने डीएम की कुर्सी पड़ी थी। डीएम के दाईं तरफ बैठे अधिकारी और कर्मचारी अपने फोन पर बिजी थे। माइक खराब होने के कारण डीएम की आवाज भी प्रांगण में नहीं सुनाई पड़ रही थी। डीएम के संपूर्ण समाधान दिवस का प्रचार न होने के कारण फरियादियों की भीड़ कम दिखी।
मतदाता जागरूकता नाटक का मंचन भी हुआ
निघासन। संपूर्ण समाधान दिवस में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान से आए बच्चों ने लोगों को जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता नाटक का मंचन भी किया। इस दौरान संपूर्ण समाधान दिवस की कार्रवाई स्थगित कर दी गई। हाल के अंदर खड़े होने की जगह तक नहीं रह गई। इसी बीच समय पूरा होने पर डीएम ने एसडीएम से फरियादियों से प्रार्थनापत्र लेने को कहते हुए समाधान दिवस की कार्रवाई समाप्त कर दी।