{"_id":"5c2213abbdec2257222dae8e","slug":"171545737131-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरानी गिरोह का शिकार हुए दो यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरखुरानी गिरोह का शिकार हुए दो यात्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निघासन- बेलरायां। पलिया से बहराइच पैसेंजर ट्रेन से जा रहे दो किशोर जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गए। बेहोशी की हालत में बेलरायां स्टेशन पर दोनों पड़े मिले। पीआरवी के जवान उन्हें लेकर निघासन सीएचसी पहुंचे। जहरखुरानी गिरोह ने दोनों किशोरों के पास से करीब 10 हजार रुपये नकद और सारा सामान लूट लिया। सूचना पर पहुंचे जीआरपी एसओ ने पीड़ित पक्ष का बयान लिया।
जिला बहराइच के थाना मुर्तिहा के गांव गौरा पिपरा निवासी 18 वर्षीय बलवंत और इसी गांव के 16 वर्षीय नितेश ने बताया कि अपने अन्य साथियों के साथ मजदूरी करने जयपुर राजस्थान गए थे। जयपुर स्थित कपड़ा फैक्ट्री में करीब एक माह तक काम करने के बाद वह दोनों बस से घर आने के लिए रवाना हुए। पलिया तक ही बस मिलने के कारण वह दोनों मंगलवार सुबह करीब सात बजे पलिया से बहराइच जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में बैठ गए। बताया कि उनके डिब्बे में तीन अनजान व्यक्ति दुधवा स्टेशन से चढ़े। दोनों उनके पास आकर बैठ गए और बलवंत और नितेश को बिस्कुट खाने को दिया। मना करने के बाद भी वह लोग जबरन बिस्कुट खाने का दबाव बनाया। बिस्कुट खाने के बाद दोनों बेहोश हो गए और उसके बाद वह दोनों बेलरायां रेलवे स्टेशन पर बेहोश पड़े मिले। किसी ने पीआरवी 2897 को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पीआरवी के जवानों ने अपनी गाड़ी से दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर जीआरपी एसओ अशोक कुमार भी दल बल के साथ जिला मुख्यालय से सीएचसी निघासन पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी पीड़ित किशोर के परिवार वालों को दी। यात्रियों का कहना है कि पलिया से मिहीपुरवा तक घना जंगल पड़ता है। इस दौरान पुलिस की कोई भी सुरक्षा व्यवस्था नहीं रहती है, जिससे आए दिन घटनाओं का डर बना रहता है।
जहर खुरानी का शिकार हुए दोनों लड़कों को परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया है। उनकी हालत में सुधार है। प्रथम दृष्टया देखने से लगता था कि दोनों ने नशीला पदार्थ खाया है, जिससे वह लोग बेहोश हुए हैं। उनका सामान ट्रेन में लुट गया है। जीआरपी पुलिस ट्रेन में बराबर रहती है।
विज्ञापन
- अशोक कुमार, एसओ जीआरपी लखीमपुर