फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   एजीएम में गिनाई साल भर की उपलब्धियां

एजीएम में गिनाई साल भर की उपलब्धियां

Sat, 22 Dec 2018 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
एजीएम में गिनाई साल भर की उपलब्धियां
एजीएम में गिनाई साल भर की उपलब्धियां
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। जिला अधिवक्ता संघ की वार्षिक आम सभा में कार्यकारिणी ने साल भर के कार्यो का लेखा जोखा पेश किया। मुख्य अतिथि के रूप में एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन जेपी उपाध्याय ने कार्यकारिणी के कार्यो की सराहना करते हुए कार्यो को उम्मीद से बढ़कर उपलब्धि बताया।
कचेहरी स्थिति राजेंद्र प्रसाद वाटिका में वकीलों की वार्षिक आमसभा जिला अधिवक्ता संघ के बैनर तले संपन्न हुई। अध्यक्षता करते हुए राकेश शुक्ल ने बताया कि उनके हिस्से में चुनौतियां ही मिली, लेकिन साथियों के सहयोग से डटकर मुकाबला किया, और अधिवक्ता संघ की आमदनी बढ़ाई गई, 95 लाख रूपए की एफडी पिछली कार्यकारिणी से मिली थी, जिसे बढ़ाते हुए एक करोड़ 27 लाख रुपए कराया गया है। महामंत्री हेमंत गुप्त ने बताया कि जिला अधिवक्ता संघ का रजिस्टे्शन 2012 के बाद से नही था, जिसका अद्यतन नवीनीकरण कराते हुए नए कीर्तिमान बनाए गए हैं। अधिवक्ता संघ सभागार में स्वास्थ शिविर लगाया गया तो नि:शुल्क हेल्थ कार्ड भी बनवाए गए। कल्याण निधि प्रभारी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश चंद्र पांडे ने जिला अधिवक्ता संघ से भावनात्मक जुड़ाव की बात कहते हुए कुछ पल भावुक भी हुए बताया कल्याण निधि योजना का विचार देने वाले चंद्र मोहन वर्मा का अधिवक्ता समाज सदैव ऋणी रहेगा।
विज्ञापन

इस दौरान बार कौंसिल के पूर्व चेयरमैन अजय शुक्ल ने भी कार्यकारिणी की सरहाना की ।
बाक्स
न्यायिक कार्य से विरत रहे वकील
वार्षिक आम सभा के चलते शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य न करने का सुबह से ही फैसला कर लिया था, जिसके चलते अधिवक्ता संघ के प्रस्ताव के चलते अदालतों में न्यायिक कामकाज नही हो सके, इससे पहले गुरूवार को भी पूर्व अध्यक्ष चंद्र मोहन वर्मा के निधन के चलते वकीलों ने अदालती कामकाज नही किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
बिना सीओपी नहीं रहेंगे मतदाता
जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राकेश शुक्ल ने बताया कि बार कौंसिल आफ यूपी के निर्देश पर मतदाता सूची बनाई जा रही है, जिसमें अधिवक्ताओं को सार्टिफिकेट आफ प्रेक्टिस के साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल किए जाने के निर्देश दिए गए है, बिना सीओपी जमा कराए न तो मताधिकार मिलेगा न ही प्रत्याशी बन सकेंगे। महामंत्री हेमंत गुप्त ने बताया 24 दिसंबर तक सीओपी जमा कर दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed