फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   तबादले के बावजूद तीनों गोदाम प्रभारी उठान में जुटे

तबादले के बावजूद तीनों गोदाम प्रभारी उठान में जुटे

Wed, 19 Dec 2018 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
तबादले के बावजूद तीनों गोदाम प्रभारी उठान में जुटे
तबादले के बावजूद तीनों गोदाम प्रभारी उठान में जुटे
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। आवश्यक वस्तु निगम (एसएफसी) में तीन गोदाम प्रभारियों समेत जिला प्रबंधक का तबादला किया जा चुका है, जिसमें तत्कालीन जिला प्रबंधक संतोष मिश्रा के रिलीव होने के बाद नवागत जिला प्रबंधक मंसूर अहमद ने कार्यभार संभाल लिया है। वहीं कई दिन बीत जाने के बाद भी स्थानांतरित हुए तीनों गोदाम प्रभारियों को रिलीव नहीं किया गया है, बल्कि वह पीडीएस के अनाज का उठान कराने में जुटे हैं।

एसएफसी में पांच साल से अधिक समय से जमे गोदाम प्रभारियों के विकल्प भराए जाने के दौरान आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला था, जिसमें लामबंद होकर गोदाम प्रभारियों ने तत्कालीन जिला प्रबंधक संतोष मिश्रा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। एक सप्ताह पहले प्रबंध निदेशक ने पलिया ब्लॉक के गोदाम प्रभारी भारत भूषण सिंह का तबादला लखनऊ स्थित जिला कार्यालय किया था। इसके बाद दूसरे दिन जिला प्रबंधक का तबादला शाहजहांपुर कर दिया था। इसके बाद पसगवां के गोदाम प्रभारी सुधीर कुमार कनौजिया और धौरहरा के गोदाम प्रभारी विवेक श्रीवास्तव का तबादला हाथरस जनपद किया गया। तीनों गोदाम प्रभारी 10 साल से अधिक समय से जनपद में जमे हुए हैं, जिन्होंने अपना नेटवर्क फैला रखा है। पीडीएस के चावल को बदलने के संगीन आरोप भी लग चुके हैं। इसके बावजूद इन्हें रिलीव नहीं किया जा रहा है, जिससे तबादले की कार्रवाई पर ही सवाल खड़े हो रहे हैं। जिला प्रबंधक मंसूर अहमद ने बताया है कि अभी चार्ज लिया है। मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed