फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ट्रैक्टर के पहिये के नीचे दबकर युवक की मौत

ट्रैक्टर के पहिये के नीचे दबकर युवक की मौत

Thu, 02 Aug 2018 11:19 PM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर के पहिये के नीचे दबकर युवक की मौत
ट्रैक्टर से दबकर युवक की मौत
विज्ञापन

भौव्वापुर पुलिया पर झटका लगने से हुआ हादसा


अमर उजाला ब्यूरो
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के भौव्वापुर गांव के पास स्थित पुलिया के पास ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार युवक पुलिया पर झटका लगने से उछलकर ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गया। जब तक चालक ट्रैक्टर रोकता तब तक युवक की दबकर मौत हो गई। चालक हादसे से घबरा गया और ट्रैक्टर ट्रॉली को वहीं छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।

बुधवार शाम रंगीलानगर के एक ईट भट्ठे से ट्रैक्टर ट्रॉली में ईटें भरकर चालक कोतवाली क्षेत्र के भौव्वापुर गांव पहुंचाने जा रहा था। उसी ट्रैक्टर पर्र इंटें उतारने के लिए रंगीलानगर का एक युवक 20 वर्षीय आरिफ पुत्र साबिर भी बैठा था। ट्रैक्टर ट्रॉली जब भौव्वापुर गांव के बाहर बनी पुलिया पर पहुंची तो वह ट्रैक्टर से उछल कर गिरा और पहिये के नीचे आ गया। जबतक चालक ट्रैक्टर रोकता तब तक युवक को रौंदता हुआ ट्रैक्टर आगे बढ़ गया था जिससे युवक की मौत हो गई। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि रंगीलानगर के एक भट्टे के ट्रैक्टर बताया जा रहा चालक फरार हो गया था जिसकी तलाश की जा रही है। युवक भट्ठे की ईंटा लादने उतारने का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed