{"_id":"5b63429c4f1c1b6e118b6fd7","slug":"171533231772-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुधवा टाइगर रिजर्व अब निकालेगा ई बुलेटिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुधवा टाइगर रिजर्व अब निकालेगा ई बुलेटिन
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
dudhwa
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुधवा टाइगर रिजर्व की गतिविधियों, रोमांचक घटनाओं और विभिन्न शोध कार्यों से अब देश विदेश के लोग वाकिफ हो सकेंगे। डीटीआर प्रशासन जल्दी ही एक दुधवा वातायन नाम से ई-बुलेटिन शुरू करने जा रहा है। यह बुलेटिन हर तीसरे महीने जारी होगी। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।
दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर रमेश कुमार पांडेय ने बताया कि दुधवा टाइगर रिजर्व में वन और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यं, विभिन्न गतिविधियां, शोध कार्यं, विकास कार्य आदि आम लोगों तक पहुंचाने के लिए डीटीआर की ओर से हर तीसरे महीने ई बुलेटिन जारी की जाएगी। इसमें दुधवा नेशनल पार्क, कर्तनिया घाट, किशनपुर सेंक्चुरी आने वाले सैलानियों के अनुभव भी साझा किए जाएंगे।
दुधवा नेशनल पार्क की स्थापना के बाद यहां दुधवा वातायन के नाम से एक बुलेटिन जारी होती थी जो लंबे अरसे से बंद चल रही है। अब इस बुलेटिन का ई वर्जन शुरू किए जाने की योजना बनाई जा रही है। टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर रमेश कुमार पांडेय ने बताया कि यह ई बुलेटिन सितंबर में लांच करने की योजना है। इसमें दुधवा टाइगर रिजर्व की गतिविधियों को रंगीन चित्रों के साथ प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने आशा जताई कि यह ई-बुलेटिन दुधवा टाइगर रिजर्व की ब्रांडिंग करने में कारगर होगा।