{"_id":"5b3a1bba4f1c1b13358b9df4","slug":"171530534842-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरा गांधी ओपेन यूनीवर्सिटी का स्टडी सेंटर बना जिला अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदिरा गांधी ओपेन यूनीवर्सिटी का स्टडी सेंटर बना जिला अस्पताल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 02 Jul 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
IGNOU ADMISSION
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने छह माह का ब्रिज प्रोग्राम इन कम्युनिटी हेल्थ फॉर नर्सेज कोर्स का प्रशिक्षण देने के लिए इंदिरा गांधी ओपेन यूनिवर्सिटी को नामित किया है। इग्नू ने इसके लिए जिला अस्पताल को स्टडी सेंटर बनाया है। इसमें बीएससी नर्सिंग एवं जीएनएम कर चुके अभ्यर्थियों को मरीजों का इलाज एवं उनकी देखभाल करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जिला अस्पताल के सीएमएस एवं प्रोग्राम इंचार्ज डॉ.आरके वर्मा ने बताया कि बीएससी नर्सिंग एवं जीएनएम कर चुके अभ्यर्थियों को मरीजों का इला करना, उनकी सामान्य देखरेख एवं ऑपरेशन के बाद देखरेख करने सहित महिलाओं का सामान्य प्रसव करना और प्रसव उपरांत उनकी देखरेख करने संबंधी प्रशिक्षण दिया जाना है। एक बैच में तीस अभ्यर्थी शामिल होंगे। अगले बैच का प्रशिक्षण जनवरी 2019 में शुरू होगा। प्रोग्राम कोआर्डीनेटर डॉ.अखिलेश शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद अभ्यर्थी कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर पद पर नियुक्त होने की योग्यता हासिल कर लेंगे।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राम विलास ने बताया कि अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण देने के लिए फिजीशियन डॉ.राजकुमार, डॉ.आरएस मधौरिया, सर्जन डॉ.आरके कोली, डॉ.सतीश कुमार, ईएनटी सर्जन डॉ.हर्षिता अवस्थी, नेत्र सर्जन डॉ.पूनम वर्मा, डेंटल सर्जन डॉ.भीमेंदु गौतम सहित महिला एवं प्रसूति रोगों के लिए महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ.मीरा वर्मा एवं डॉ.नसरीन को नामित किया गया है।