{"_id":"5b1bb3a64f1c1ba46e8b72cb","slug":"171528542118-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुधवा बफर जोन के चार रेंजरों का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुधवा बफर जोन के चार रेंजरों का तबादला
Updated Sat, 09 Jun 2018 04:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दुधवा बफर जोन के चार रेंजरों का तबादला
लखीमपुर खीरी। दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन के चार रेंजरों का तबादला दूसरे जिलों में हो गया है। इन चार तबादलों के बदले सिर्फ एक रेंजर को यहां भेजा गया है। खीरी जिले के जंगलों की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विभागाध्यक्ष) ने निर्देश दिए हैं कि जब तक दूसरें रेंजरों की तैनाती न हो जाए तब तक तबादलाशुदा रेंजरों को रिलीव न किया जाए।
वन विभाग के मुख्यालय से जारी आदेश के अनुसार मझगईं के रेंजर राधेश्याम का तबादला रामपुर कर दिया गया है। पलिया के रेंजर एसपी सिंह बरेली भेजे गए हैं। धौरहरा के रेंजर आरके दीक्षित का चंदौली और रोड साइड प्लांटेशन रेंज के रेंजर गिर प्रसाद का बुलंदशहर तबादला किया गया है। इन चार रेंजरों के तबादले के सापेक्ष केवल पीलीभीत टाइगर रिजर्व के महोफ रेंज के रेंजर अनिल शाह को इस जिले में भेजा गया है।