{"_id":"5b0beb034f1c1bf76e8b4fd0","slug":"171527507715-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईओएस डीएलएड के लिए जिले में बने नौ परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआईओएस डीएलएड के लिए जिले में बने नौ परीक्षा केंद्र
Updated Mon, 28 May 2018 08:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
एनआईओएस डीएलएड के लिए बने नौ परीक्षा केंद्र
31 मई से दो जून तक 2.50 से 5.50 बजे तक होगी परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयीय शिक्षा संस्थान की डीएलएड परीक्षाएं 31 मई से शुरू होकर दो जून तक चलेंगी। इसमें 4200 शिक्षक शामिल होंगे। इसके लिए जिले के नौ कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा नकल विहीन और शांति पूर्वक कराने के लिए डायट में तैयारियां शुरू हो गई हैं।
डायट प्राचार्य एवं डायट के डीएलएड कोआर्डीनेटर डॉ.ओपी गुप्ता ने बताया कि परीक्षा नकलविहीन और शांतिपूर्वक कराने के लिए नोएडा में बैठक हुई थी, जिसमें परीक्षा केंद्र बने कॉलेज के प्रधानाचार्य और डायट के सहायक कोआर्डीनेटर श्रवण गुप्ता शामिल हुए थे। उन्होंने बताया कि परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। डायट प्राचार्य ने बताया कि डीएलएड परीक्षा में वित्तविहीन विद्यालयों में शिक्षण कर रहे करीब 4200 शिक्षक शामिल होंगे।
यह बने परीक्षा केंद्र
गुरू नानक इंटर कॉलेज, लखीमपुर
जिला पंचायत इंटर कॉलेज, निघासन
कृषक समाज इंटर कॉलेज, गोला
बीबीएलसी इंटर कॉलेज, खमरिया
बीआरडी डिग्री कॉलेज, ओयल
पीडी भारती इंटर कॉलेज, मोहम्मदी
राजा लोने सिंह इंटर कॉले, मितौली
बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज, पलिया
उस्मानी डिग्री कॉलेज, महेवागंज
अधिकारियों की मनमानी प्रशिक्षु शिक्षकों के लिए बनी मुसीबत
डीएलएड कर रहे शिक्षकों को अधिकारियों की मनमानी के कारण प्रशिक्षण से लेकर परीक्षा देने तक के लिए काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। पहले तो अधिकारियों ने कई किलोमीटर दूर स्थित कॉलेजों को प्रशिक्षण केंद्र बना दिया और अब उनसे भी दूर स्थित कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बना दिया। शिक्षकों का कहना है कि प्रशिक्षण और परीक्षा केंद्र तहसील या फिर जिला मुख्यालय पर बनाने चाहिए थे, क्योंकि प्रशिक्षण और परीक्षा केंद्र ऐसे कॉलेजों को बना दिया है जहां आने जाने के लिए वाहनों की सुविधा तक नहीं है। हालांकि इस संबंध में डायट प्राचार्य डॉ.ओपी गुप्ता ने बताया कि डायट स्तर से न तो प्रशिक्षण केंद्र निर्धारित हुए हैं और न ही परीक्षा केंद्र। इनका निर्धारण एनआईओएस कार्यालय से ही हुआ है।