फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   क्षत्रिय महासभा ने फूंका सेंसर बोर्ड व भंसाली का पुतला

क्षत्रिय महासभा ने फूंका सेंसर बोर्ड और भंसाली का पुतला

Sat, 20 Jan 2018 01:48 AM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
क्षत्रिय महासभा ने फूंका सेंसर बोर्ड व भंसाली का पुतला
पलियाकलां।
विज्ञापन

अखिल भारतीय क्षत्रिय युवा महासभा के जिलास्तरीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फिल्म पद्मावत का जोरदार तरीके से विरोध किया। इसमें सिनेमा चैराहे पर फिल्म के निर्देशक के साथ ही सेंसर बोर्ड का पुतला भी फूंका गया। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया गया, जिसमें फिल्म पर पूर्णतया रोक लगाने की मांग की गई।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला प्रभारी उदयवीर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले जुलूस निकालकर सिनेमा चौराहे पर फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली व सेंसर बोर्ड का पुतला फूंका। इसके बाद तहसील पहुंचकर फिल्म के रिलीज न करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम के स्टेनो मनोज वर्मा को सौंपा है, जिसमें फिल्म को बैन करने व दोषियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। महासभा के जिला प्रभारी उदयवीर सिंह ने कहा जिस प्रकार से सुप्रीम कोर्ट व सेंसर बोर्ड ने फिल्म को रिलीज की अनुमति दे दी है इससे क्षत्रियों के भावनाओं व उनके द्वारा किये गए बलिदानों को अपमानित किया जा रहा है। इसको क्षत्रिय समाज कतई नहीं सहन करेगा। पूरे भारत की भांति ही पलिया में भी इस फिल्म को चलने नहीं दिया जाएगा। इस दौरान महासभा के जिला उपाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह, पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अधिवक्ता शैलेन्द्र सिंह, समाजसेवी शिवपाल सिंह, युवा तहसील अध्यक्ष मुकेन्द्र प्रताप सिंह, राजीव सिंह, नरेश सिंह बाबा ठाकुर, धीरेंद्र सिंह, गजेंद्र प्रताप सिंह, रमेश सिंह, त्रिभुवन सिंह, अशोक कुमार सिंह, रत्नाकर सिंह, अभय सिंह, नितेश, प्रशांत सिंह चौहान, पवन सिंह, अर्पित, मनोज आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

गुलरिया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के नेतृत्व में शुक्रवार को पड़रिया तुला में फिल्म पद्मावत के विरोध में लोगों ने फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली का पुतला फूंका। पुतला दहन में क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ताओं के अलावा पूर्व प्रधानपति ठाकुर विजय सिंह सहित कई लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed