फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   जनपद में ओवरआल चैपिंयन बना पलिया

जनपद में ओवरआल चैपिंयन बना पलिया

Sat, 23 Dec 2017 11:31 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
जनपद में ओवरआल चैपिंयन बना पलिया
विजेता - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

दो दिवसीय जिला स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा और कस्तूरबा गांधी विद्यालय खेलकूद समारोह का शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ, जिसमें पलिया ब्लॉक ओवरआल चैंपियन बना। जबकि रमियाबेहड़ और निघासन ब्लाक के बच्चे क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। कई प्रतियोगिताओं में अच्छे प्रदर्शन के आधार पर उच्च प्राथमिक विद्यालय स्तर के बालक वर्ग में निघासन के छात्र संदीप कुमार, बालिका वर्ग में पलिया की छात्रा रूमा, प्राथमिक विद्यालय स्तर के बालक वर्ग में धौरहरा के नीरज और बालिका वर्ग में फूलबेहड़ की आयशा व्यक्तिगत चैंपियन बने हैं।
शनिवार को पुलिस लाइंस ग्राउंड में प्राथमिक स्तर की 50 मीटर दौड़ में रमियाबेहड़ का स्वतंत्र कुमार और बालिका में फूलबेहड़ की आयशा प्रथम, 100 मीटर में पलिया के नसीम-संगम, 200 मीटर में पलिया के माशूक अली-सानिया, लंबी कूद में पलिया के रणजीत सिंह-फूलबेहड़ की दामिनी, कबड्डी में पलिया-रमियाबेहड़ ब्लॉक, खो-खो में निघासन-बेहजम ब्लॉक प्रथम स्थान पर रहे। उच्च प्राथमिक स्तर की 600 मीटर दौड़ में पलिया के दिलीप और बालिका में पलिया की रूमा, 400 मीटर दौड़ में पलिया के दिलीप, पलिया की रूमा, लंबी कूद में निघासन के संदीप और रमियाबेहड़ की प्रभुजीत कौर, ऊंची कूद में रमियाबेहड़ के इंद्रजीत और निघासन की रूबी, गोला फेंक में निघासन के संदीप और इसी ब्लाक की मानवी, कबड्डी में पलिया और बालिका वर्ग में बांकेगंज विजेता बने। राष्टीय एकांकी में बेहजम ब्लॉक के बच्चे प्रथम और रमियाबेहड़ के बच्चे दूसरे स्थान पर रहे। कुश्ती 55 किग्रा में पलिया के राजमंगल और 27 किग्रा में मितौली के नईम प्रथम स्थान पर रहे। योगासन बालक वर्ग में ब्लॉक ईसानगर और बालिका वर्ग में ब्लॉक रमियाबेहड़ प्रथम स्थान पर रहे। बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने प्रतियोगिता में सफल बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। जिला व्यायाम शिक्षक विवेक गुप्ता और उमा सिंह की देखरेख में प्रतियोगिता हुईं। इस मौके पर सभी ब्लॉकों के बीईओ, एनपीआरसी, एबीआरसी और शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन


23एलकेएच19

कुश्ती के दौरान एक छात्र हुआ चोटिल, भर्ती
लखीमपुर खीरी। कुश्ती के दौरान निघासन के उच्च प्राथमिक विद्यालय छेदुई पतिया का छात्र सरस कुमार कंधे के बल पर गिरने से चोटिल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीएसए ने बच्चे का बेहतर इलाज कराने के लिए शिक्षकों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े बच्चों को लेकर शिक्षकों ने ही उठाए सवाल
दो दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान शिक्षकों और अधिकारियों के बीच परिणामों को लेकर विवाद भी हुए, जिन्हें बातचीत कर सुलझाने का दावा अधिकारी करते रहे। जबकि बड़े बच्चों को खिलाए जाने पर शिक्षक खुद ही सवाल करते नजर आए। हद तब हो गई जब एक बच्चे ने खुद पर सवाल उठाए जाने पर उसने कह दिया कि कुछ बच्चे तो दाढ़ी बनवाकर आए हैं। इतना सुनते ही शिक्षक और अधिकारी चुप हो गए। कुछ शिक्षकों ने इसकी सोशल मीडिया पर भी चर्चा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed