फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों ने दम तोड़ा

सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों ने दम तोड़ा

Wed, 25 Oct 2017 10:36 PM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों ने दम तोड़ा
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

हैरमखेड़ा में मैगलगंज की औरंगाबाद चौकी क्षेत्र के ग्राम फरिया पिपरिया में बिजली के पोल लेकर जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें दबकर ट्रैक्टर चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीन मजदूर घायल हो गए हैं। वहीं थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव पैसा में ईंटों से भरी पिकअप पीछे करते समय पिकअप से कुचलकर गांव निवासी वृद्ध की मौत हो गई।
हैरमखेड़ा। बरवर से नेरी तक 33 केवी की लाइन बिछाई जा रही है, जिसके लिए बुधवार की सुबह बरवर उपकेंद्र से 12 पोल एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लादकर भेजे गए थे। रास्ते में औरंगाबाद चौकी क्षेत्र के ग्राम फरिया पिपरिया में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें लदे पोल के नीचे दबकर ट्रैक्टर चालक राजेंद्र(35) निवासी अमरोहा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भगवानदास निवासी अमरोहा, मनोज और चंद्रपाल घायल हो गए। हादसा देखकर डॉ प्रमोद वर्मा अपनी गाड़ी से घायलों को अस्पताल ले गए। इनमें चंद्रपाल(26) की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे शाहजहांपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

सिकंदराबाद खीरी। थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव पैसा में ईंटों से भरी पिकअप पीछे करते समय पिकअप से कुचलकर गांव निवासी वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव पैला निवासी फूलमती ने बताया कि उसके पति नत्थूलाल(55) लखनऊ में मजदूरी करते थे। दिवाली पर्व पर वह घर आए थे। बुधवार की सुबह 11 बजे गांव में ही एक ईंट भरी पिकअप का चालक पिकअप बैक कर रहा था। इसी बीच पीछे खड़े उसके पति पर पिकअप चढ़ गई, जिससे कुचलकर उसके पति की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। रोते-विलखते परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। उधर हादसे के बाद चालक पिकअप समेत फरार हो गया। हादसे की सूचना पाकर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम को भेजा है। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी फूलमती की तहरीर पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed