फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   जिले में धूमधाम से मना प्रधानमंत्री का जन्मदिन

जिले में धूमधाम से मना प्रधानमंत्री का जन्मदिन

Sun, 17 Sep 2017 10:43 PM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
जिले में धूमधाम से मना प्रधानमंत्री का जन्मदिन
सफाई - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 68वां जन्मदिन रविवार को जिले भर में सेवा दिवस के रूम में मनाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने महिला अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं को फल बांटे और हरिजन बस्ती में सफाई की। वहीं अर्बन कोऑपरेटिव बैंक सभागार में संचालक मंडल ने केक काटा और एक दूसरे को लड्डू खिलाकर जन्मदिन मनाया।
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के मौके पर पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता रविवार को कार्यालय पर इकट्ठा हुए। जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई ने प्रधानमंत्री के फोटो का तिलकर दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विश्व पटल पर देश की बढ़ती लोकप्रियता की जानकारी दी और निर्वतमान पालिकाध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव के साथ महिला अस्पताल जाकर प्रसूताओं और उनके तीमारदारों में फल, बिस्किुट बांटे। भाजपाइयों ने गोला रोड हरिजन बस्ती में जाकर सफाई की। इस दौरान प्रवक्ता रमेश चंद्र मिश्रा, अनिल यादव, अभिषेक रमन मिश्रा, सुनील बाथमर आदि लोग मौजूद रहे। पार्टी कार्यकर्ता रविवार की शाम सदर चौराहे पर 68 किलो लड्डू का भगवान को भोग लगाकर लोगों में वितरित करेंगे।
विज्ञापन

उधर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक में जिलाध्यक्ष और बैंक अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने केक काटकर पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देेश आर्थिक प्रगति की ओर अग्रसर है, चाहे नोटबंदी रही हो या फिर जीएसटी। इस मौके पर उपाध्यक्ष अनिल शुक्ला, सुनील बाथम, कुलभूशण, बैंक संचालक कृष्ण गोपाल शेखर, दीपकमल अवस्थी, अवधेश प्रताप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को अंगीकृत प्राथमिक विद्यालय सुआगाड़ा-2 में जाकर साफ सफाई कर छात्रों को स्वच्छता ही सेवा है के बारे में जागरूक किया। इस दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। प्रदेश मंत्री ने स्कूल के जीर्णाद्घार कराने की घोषणा की। वहीं सरोज कृष्ण चैरिटेबल फाउंडेशन के सचिव शिवांशु रस्तोगी, बरखेरवा निवासी पवन गुप्ता ने 1100 रुपये और अजय अग्रवाल ने 5000 रुपये का सहयोग करने का ऐलान किया। इस दौरान विनोद शुक्ला, अनूप शुक्ला सहित प्रधानाचार्या पूर्णिमा मिश्रा, ओम प्रकाश, अर्चना भास्कर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed