फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बार एसोसिएशन मोहम्मदी का वार्षिक चुनाव 20 को

बार एसोसिएशन मोहम्मदी का वार्षिक चुनाव 20 को

Wed, 13 Feb 2019 11:36 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 13 Feb 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
बार एसोसिएशन मोहम्मदी का वार्षिक चुनाव 20 को
मोहम्मदी। बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में नामांकन वापसी के बाद अध्यक्ष और महामंत्री पद पर तीन-तीन प्रत्याशियों में टक्कर होगी। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष तृतीय, संयुक्त मंत्री तृतीय पर दो-दो प्रत्याशी और संयुक्त मंत्री प्रथम पर त्रिकोणीय संघर्ष होगा। मतदान 20 को सुनिश्चित किया गया है।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी वीरेंद्र नाथ गुप्ता के अनुसार अध्यक्ष पद पर अवधेश चंद्र त्रिवेदी, प्रधुम्न मिश्रा, शैलेंद्र कुमार सिंह, महामंत्री पद पर अनुज कुमार, मो. एहसान और सुरेश चंद्र पांडेय में त्रिकोणीय संघर्ष होगा।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चंद्र पाल कटियार, नरेंद्र बहादुर सिंह, उपाध्यक्ष तृतीय पद पर आलोक शुक्ला, विजय कुमार और संयुक्त मंत्री तृतीय पद पर प्रवेंद्र कुमार, राजशेखर अग्निहोत्री के बीच सीधी टक्कर होगी। संयुक्त मंत्री प्रथम पद पर अनुज पांडे, राम सागर, विमल कुमार के मध्य त्रिकोणीय संघर्ष होगा। उपाध्यक्ष प्रथम पर धीरज कुमार त्रिवेदी, द्वतीय पर संजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष मो. हासिम, संयुक्त मंत्री द्वतीय पद पर हरीशंकर के एकल नामांकन होने के कारण इस पद पर सभी निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव 20 फरवरी को होगा। कुल मतदाता अधिवक्ता 363 हैं। चुनाव समिति में वीरेंद्र नाथ गुप्ता के अलावा रवींद्र प्रसाद त्रिवेदी, कैलाश चंद्र त्रिवेदी, जय प्रकाश त्रिवेदी, नरेंद्र कुमार गुप्ता के अलावा सहयोगी वीपी सिंह, आदित्य सिंह, जितेंद्र कुमार, सरदार अली, सतीश गुप्ता, आदि अंत वर्मा सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed