{"_id":"5c1e65b0bdec2256e821e503","slug":"161545495984-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरीफंटा बार्डर पर ब्राउन शुगर के साथ एक को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरीफंटा बार्डर पर ब्राउन शुगर के साथ एक को दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बार्डर पर ब्राउन शुगर के साथ एक को दबोचा
गौरीफंटा। भारत-नेपाल के गौरीफंटा बार्डर पर गश्त के दौरान एसएसबी जवानों ने एक नेपाली को ब्राउन शुगर के साथ दबोचा है। एसएसबी ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए चालान भेज दिया है। बरामद ब्राउन शुगर की कीमत एक लाख रुपये से ऊपर बताई जा रही है।
भारत नेपाल के गौरीफंटा बार्डर स्थित एसएसबी चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान जवानों को एक नेपाली युवक के पास से 2.3 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। युवक को कैंप में ले जाकर जवानों ने पूछताछ शुरू की। एसएसबी की पूछताछ में नेपाली युवक ने अपना नाम ओम प्रकाश अवस्थी पुत्र टीकाराम अवस्थी निवासी ढोका बाजार जिला कंचनपुर नेपाल होना बताया। बरामद ब्राउन शुगर की अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक लाख पंद्रह हजार रुपये बताई जा रही है। एसएसबी ने नेपाली युवक को ब्राउन शुगर के साथ गौरीफंटा पुलिस को सौंप दिया गया। युवक को पकड़ने में एसएसबी गौरीफंटा के निरीक्षक अभय कुमार यादव, एसआई सुनील कुमार, आरक्षी रविंद्र कुमार व पवन कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन