{"_id":"5bd840e1bdec2269be33243e","slug":"161540899041-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में दो बच्चों की मौत, पांच भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में दो बच्चों की मौत, पांच भर्ती
Updated Tue, 30 Oct 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में दो बच्चों की मौत, पांच भर्ती
एनीमिया और निमोनिया से पीड़ित थे दोनों बच्चे
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में दो बच्चों की मौत हो गई। दोनो में एक बच्चा निमोनिया तो दूसरा एनीमिया से पीड़ित था। वहीं बुखार और निमोनिया पीड़ित पांच बच्चों का इलाज चल रहा है।
निघासन निवासी पप्पू ने एनीमिया (खून की कमी) पीड़ित पुत्री सजरीन एवं बहराइच के मोतीपुर निवासी श्रवण कुमार ने निमोनिया होने पर नौ माह के पुत्र मंगल को लेकर जिला अस्पताल आए थे, जिनकी हालत सीरियस होने पर दोनो को चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कर लिया गया। जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं रामपुर रड़ा निवासी जयश्री ने बुखार आने पर दस वर्षीय पुत्र सुजीत एवं खमरिया निवासी राजेश कुमार ने डेढ़ वर्षीय पुत्र भोलू और निमोनिया होने पर उदयपुर निवासी रामचंद्र ने सात माह की पुत्री खुशी, फरधान निवासी अकबर अली ने सात वर्षीय पुत्री चांदनी एवं रायपुर निवासी कैलाश ने दस माह के पुत्र बादल को चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कराया है। जिनका इलाज चल रहा है।