{"_id":"5bd1c854bdec22697e538e09","slug":"161540474964-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजीकरण न कराने वाले अधिकारियों को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजीकरण न कराने वाले अधिकारियों को लगाई फटकार
Updated Thu, 25 Oct 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
सामूहिक विवाह योजना की अनदेखी कर फं से अधिकारी
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की डीएम ने की समीक्षा
10 नवंबर 2018 तक सूची जमा करेंगे बीडीओ, ईओ और एएमए
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में रूचि न लेने पर सभी नगर पालिका/नगर पंचायत के ईओ (अधिशाषी अधिकारी) को कड़ी फटकार लगाई गई है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने समीक्षा के दौरान कहा कि 15 से 25 नवंबर 2018 के मध्य किसी एक तिथि पर प्रदेश के सभी जनपदों में एक साथ सामूहिक विवाह कराए जाएंगे। इसका उद्घाटन स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। उन्होंने सभी ईओ, बीडीओ और जिला पंचायत के एएमए को निर्देश देते हुए कहा कि हर हाल में 10 नवंबर 2018 तक सूची समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा कराएं।
कलक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें जिला समाज कल्याण अधिकारी ओपी सिंह ने बताया कि वर्ष 2018-19 में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब परिवार की बेटियों की शादी कराने के लिए 242.55 लाख रुपये बजट आवंटित हुआ था। 155 जोड़ों की शादी कराए जाने के बाद समाज कल्याण विभाग के पास 188.30 लाख रुपये बजट उपलब्ध है। 155 जोड़ों की शादी अप्रैल-मई 2018 में कराई गई थीं, जिसके बाद एक भी जोड़े की शादी नहीं कराई जा सकी है। संबंधित अधिकारियों ने पंजीकरण की कोई सूचना भी नहीं दी। इस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए 10 नवंबर 2018 तक कम से कम 125 जोड़ों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। बैठक में डीडीओ अनिल कुमार सिंह समेत सभी एसडीएम मौजूद रहे।