Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   कार्रवाई के बजाय पीड़िता पर ही डोरे डालने लगे दरोगा जी

कार्रवाई के बजाय पीड़िता पर ही डोरे डालने लगे दरोगा जी

Mon, 22 Oct 2018 07:04 PM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
कार्रवाई के बजाय पीड़िता पर ही डोरे डालने लगे दरोगा जी
पीड़िता पर ही डोरे डालने लगे दरोगा जी
विज्ञापन

एसपी से मिली महिला, सीओ को सौंपी जांच, पीड़िता ने परिचितों के यहां ली शरण
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। तिकुनियां क्षेत्र थारू समाज की एक महिला सोमवार को एसपी से मिली। उसने बेलरायां चौकी इंचार्ज पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता ने बताया कि पड़ोस का एक युवक अश्लील हरकतें करता था। इससे परेशान होकर पुलिस चौकी के दरोगा से शिकायत की, उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के बजाय उस पर ही संबंध बनाने का दबाव बनाने का दबाव बनाया। आरोप लगाया कि दरोगा के भय के कारण वह अपने घर नहीं जा रही है, एक रिश्तेदार के यहां शरण ले रखी है। महिला की शिकायत को एसपी ने गंभीरता से लेते हुए महिला थाना प्रभारी के साथ पीड़िता को उसके घर भेजा। साथ ही सीओ निघासन से जांच कर रिपोर्ट जल्द देने को कहा है।
पीड़िता ने बताया कि उसके पति मजदूरी करने बाहर गए हैं। वह अपने छोटे-छोटे तीन बच्चों के साथ घर रहती है। पड़ोस में अपराधी किस्म का एक युवक पहली अक्तूबर की रात 11 बजे उसके घर घुस आया। उसने विरोध किया तो युवक ने गोली मारने और बम डालने की धमकी दी। किसी तरह से वह घर से भागी और यूपी 100 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी भाग गया। दो अक्तूबर को बेलरायां चौकी पुलिस को तहरीर दी, लेकिन चौकी से कोई मौके पर नहीं पहुंचा। तीसरे दिन वह अपनी 14 वर्षीय पुत्री को साथ लेकर चौकी पर गई और दरोगा को पूरी बात बताई। इस पर कागजों पर हस्ताक्षर करने की बात कहकर दरोगा उसे अपने कमरे पर ले गया। जहां दरोगा ने उससे सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए और मोबाइल नंबर ले लिया। वह जब कमरे से बाहर निकलने लगी तो उसका हाथ पकड़कर कहा कि तुम हमारा काम कर दो हम आरोपी की पिटाई कर जेल भेज देंगे। इसी बीच उसकी पुत्री आ गई। दरोगा रात में फोन कर अश्लील बातें करने लगा। कई बार विरोध करने के बावजूद दरोगा अपनी हरकत से बाज नहीं आया तो उसने मोबाइल नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया। तब दरोगा ने दूसरे नंबर से कॉल करनी शुरू कर दी। आरोप है कि दरोगा ने उससे कहा कि मोबाइल में पैसे न हों तो डलवा दें। खर्च चलाने में दिक्कत हो तो पैसे ले जाओ इस पर उसने दरोगा से माफी मांगी। पांच दिन पहले रात 11 बजे दरोगा उसके घर सादे कपड़ों में पहुंचा। बोला, आज यहीं रुकेंगे तभी उसे पकड़ पाएंगे। यह कहते हुए चारपाई पर लेट गया। इस पर वह गांव में एक परिचित के घर चली गई। परिचित को घर भेजकर बच्चों को बुला लिया। तभी से वह घर न रहकर गांव में दूसरे के घरों में रह रही है।
विज्ञापन

---------
पीड़ित महिला पेश हुई थी। चौकी इंचार्ज पर लगे आरोप गंभीर हैं। मैने महिला थाना प्रभारी हंसमती को बुलाकर पीड़िता के साथ मौके पर भेजा है। महिला इंस्पेक्टर के साथ सीओ निघासन को जांच के आदेश दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामलाल वर्मा, एसपी
----------
सीओ ने गांव पहुंचकर की जांच
एसपी के आदेश पर सीओ निघासन सविरत्न गौतम, महिला थाना प्रभारी हंसमती पीड़िता को लेकर उसके घर पहुंची। अफसरों ने आसपास के लोगों से मामले की जानकारी ली। उसके बाद चौकी इंचार्ज से भी पूछताछ की। इस दौरान कोतवाली तिकुनियां प्रभारी ओपी रजक भी मौजूद रहे। सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है। वह जांच रिपोर्ट एसपी को सौपेंगे।

-----------
दरोगाजी बोले, जांच हो रही है, अधिकारियों से पूछ लो
आरोपी चौकी इंचार्ज नरेश कुमार से इस बाबत बात की गई उनका कहना है कि मामले की जांच हो रही है, इसलिए अधिकारियों से ही पूछ लेना। कुरेदने पर कहा किसी ने साजिशन शिकायत करा दी है। इसके अलावा उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed