Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   खेत की मेड़ पर दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

खेत की मेड़ पर दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

Sun, 21 Oct 2018 05:32 PM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
खेत की मेड़ पर दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

विज्ञापन

खेत की मेड़ पर दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत
पलियाकलां। इलाके के कचनारा गांव में बस्ती के बीच बने एक तालाब में मगरमच्छ दिखाई दिया। जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लोग मगरमच्छ के डर से खेतों में जाने से कतराने लगे हैं। तालाब के आसपास ही कई ग्रामीणों के घर भी बने हैं, जिनपर खतरा मंडराता रहता है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी है।

बता दें कि कचनारा निवासी विनोद, रसूल, जगदीश आदि के घर के पास बस्ती के बीच में तालाब बना हुआ है। जिसमें काफी पानी भरा है। तालाब के आसपास ही ग्रामीणों के खेत भी हैं। रविवार को दौलतापुर के पूर्व प्रधान सरवन अपने खेत में धान कटवाने जा रहे थे। इस दौरान उनको खेत की मेड़ पर मगरमच्छ बैठा दिखाई दिया। जिसके बाद वह बैरंग वापस चले आए। उन्होंने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। जिसपर काफी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंचे और उन्हें मगरमच्छ तालाब में दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को देकर मगरमच्छ को पकड़ने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि मगरमच्छ काफी विशालकाय है तथा वह खेतों की मेड़ पर ही टहलता रहता है जिससे वह खेतों की तरफ नहीं जा पा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed