फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   हर व्यक्ति बने महादानी

हर व्यक्ति बने महादानी

Fri, 15 Jun 2018 12:05 AM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
हर व्यक्ति बने महादानी
फोटो---------14 एलकेएच 7, 9 और 10
विज्ञापन



जीवन के लिए किया रक्त का महादान
अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से लगा रक्तदान शिविर, 64 लोग बने महादानी
हर व्यक्ति बने महादानी तो रक्त के अभाव में न जाए किसी की जान


अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल के सहयोग से ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसका उद्घाटन एसपी रामलाल वर्मा ने किया। शिविर में एसएसबी जवानों सहित 64 महादानियों ने रक्तदान किया। कैंप में सबसे पहले रक्तदान लायंस क्लब के गर्वनर डॉ.प्रदीप मेहता ने किया। रक्तदान करने वालों को डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
ब्लड बैंक में लगे रक्तदान शिविर को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा। इसमें एसएसबी सेक्टर मुख्यालय, तृतीय वाहिनी सहित 70वीं बटालियन के जवानों सहित कई सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों और युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने प्रमाणपत्र देकर महादानियों से कहा कि आपके रक्त देने से किसी का जीवन बच सकता, इसलिए सभी लोग रक्तदान करना चाहिए। इस दौरान सीएमओ डॉ.मनोज अग्रवाल, सीएमएस डॉ.आरके वर्मा, ज्ञानदीप, इंद्रजीत सिंह, ओएसडी कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, सूचना विभाग से लोकेश गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


महादानी बोले- सराहनीय है अमर उजाला का काम
मोहल्ला संकटा देवी निवासी क्षितिज भल्ला, मिश्राना निवासी राकेश गुप्ता एवं कमलापुर निवासी नरेश गौतम ने कहा कि अमर उजाला का प्रयास सराहनीय है। सभी ने कहा कि इससे पहले भी शिविर में रक्तदान कर चुके हैं। रक्तदान करने से आत्मिक सुख मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लडबैंक की टीम का रहा सहयोग
अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम में स्वास्थ्य विभाग और ब्लड बैंक स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। इसमें ब्लड बैंक प्रभारी केपी सिंह, डॉ.रामनाथ, लैब टेक्नीशियन सुशांत सिंह, कफील अहमद, काउंसलर रति वर्मा, सुनीता यादव, संदीप वर्मा, रामजी माथुर, सुुनीता वर्मा आदि का सहयोग रहा।

65 किलोमीटर दूर से रक्त के लिए आए
14 एलकेएच 11
रक्तदान के लिए लोगों में काफी उत्साह रहा। इसमें शहर के नहीं बल्कि दूर दराज से आए लोगों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। गोला से आई श्वेता शुक्ला, करम सिंह, शिवम वर्मा, आजाद मेहता, जीतेश मेहता और भीरा से संदीप कुमार ने क्रमश: 35 और 65 किलोमीटर दूर से अपने ग्रुप के साथ आकर रक्तदान किया।


उम्र 59 साल, रक्तदान 24 बार
14 एलकेएच 12
मोहल्ला मिश्राना निवासी डॉ.प्रदीप मेहता पेशे से डॉक्टर हैं, इनकी उम्र 59 साल है और अभी तक यह 24 बार रक्तदान कर चुके हैं। उनका कहना है कि हमारा पेशा ही लोगों का जीवन बचाना है। इसलिए मैं नियमित रक्तदान करता हूं।


रक्तदान के लिए हों जागरूक
14 एलकेएच 13
गोला निवासी करम सिंह रोटरी क्लब के सदस्य हैं और सात बार रक्तदान कर चुके हैं। उनका कहना है कि रक्त कुदरत की देन है। इसलिए सभी लोगों को इसके प्रति जागरूक होना चाहिए, जिससे जरूरतमंदों की जान बच सके।


किसी की जान बच जाए इससे अच्छा और क्या
14 एलकेएच 14
शहर के जोड़ीबंगला निवासी 42 वर्षीय अरविंद मिश्रा पांच बार रक्तदान कर चुके हैं। उनका कहना है कि सभी लोग जागरूक होकर यदि नियमित रक्तदान करने लगे तो रक्त के अभाव में किसी की मौत नहीं होगी।


अब हर बार करूंगा रक्तदान
14 एलकेएच 17
मोहल्ला मिश्राना निवासी 35 वर्षीय शुलभ गुप्ता ने कैंप में पहली बार रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि रक्त देने से डर लगता था, लेकिन अमर उजाला की खबरों से रक्तदान करने की प्रेरणा मिली।


जीतेश ने नौ बार किया रक्तदान
14 एलकेएच 15
गोला की पंजॉबी कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय जीतेश मेहता नौ बार रक्तदान कर चुके हैं। उनका कहना है कि रक्तदान करने से बड़ा सुकून मिलता है, क्योंकि हमारा एक यूनिट रक्त किसी की जान बचा सकता है।


भाई से प्रेरणा लेकर चार बार किया रक्तदान
14 एलकेएच 16
पंजाबी कॉलोनी निवासी आजाद मेहता जीतेश मेहता के छोटे भाई हैं। आजाद चार बार रक्तदान कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि उनके भाई अक्सर रक्तदान करते हैं उनसे ही रक्तदान करने की प्रेरणा मिली।


एसएसबी जवानों ने बढ़ चढ़ कर किया रक्तदान
14 एलकेएच 8
एसएसबी जवानों ने भी रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। डीआईआईजी सेक्टर मुख्यालय एसके सारंगी, तृतीय वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी एचके गुप्ता एवं 70 वीं बटालियन के प्रभारी कमांडेंट नरायण राम खदाव के निर्देश पर कैंप पहुंचे जवानों ने रक्तदान किया। जिन्हें डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सभी जवानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर रजनीश सक्सेना, रमेश सिंह गूर्जर, मानू सहित कई जवान मौजूद रहे।

जेल अधीक्षक बोले- अमर उजाला के सहयोग से जिला कारागार के बाहर लगाऊंगा शिविर
14 एलकेएच 23
जेल अधीक्षक आरबी पटेल रक्तदान शिविर में आए। उन्होंने रक्तदान की प्रक्रिया को समझा और उत्साहित होकर खून का दान करने को उत्सुक हो गए, लेकिन जब उन्होंने बताया कि आज कुछ खाया नहीं है। इस पर ब्लड बैंक प्रभारी केपी सिंह ने उनका रक्त लेने से मना कर दिया। इस पर जेल अधीक्षक ने कहा कि उन्होंने अमर उजाला के शिविर से प्रेरणा ली है। वह अमर उजाला के सहयोग से जिला कारागार परिसर में जल्द ही शिविर लगवाएंगे और जेल कर्मियों को रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे।


शिविर में यह बने महादानी
अरविंद मिश्रा, करम सिंह, राकेश कुमार, डॉ. प्रदीप मेहता, संजय कुमार, राकेश गुप्ता, सुभम मित्तल, विजय सिंह, विनय शाह, मनोज कुमार, रविंद्र सिंह, राजकुमार शाह, क्षितिज भल्ला, नरेश गौतम, अपनत्व श्रीवास्तव, बबलू शर्मा, केके तिवारी, शिवांशु गुप्ता, अंकित कश्यप, रमेश गुप्ता, ही. मानू, रूपेश पांडे, रवि आर्य, राकेश सिंह, राजेश सक्सेना, सुरेंद्र सिंह, सुशील तेओतिया, मनोज यादव, सोनवीर सिंह, अमरजीत सिंह, बलविंदर सिंह, करम सिंह, हरिपाल सिंह, अंकुर तोमर, राजेंद्र कुमार, अरविंद यादव, जीतेश मेहता, आजाद मेहता, आडवी सचिन, ओपी सेस्मा, पंकज कुमार, श्वेता शुक्ला, शिवम वर्मा, सुनील गुप्ता, सुशील गुप्ता, अबरार खान, अनुज कुमार, संदीप शर्मा, अभिषेक गौतम, प्रशांत तिवारी, अनुराग श्रीवास्तव, योगेश वर्मा, सुलभ गुप्ता, ज्योति प्रकाश, मनमीत सिंह, मुकेश रस्तोगी, मनीष दीक्षित, अंकित रस्तोगी, बबलू शर्मा, अभिनव मिश्रा, चवन अनिल एवं एसएस खनका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed