{"_id":"5b1680664f1c1b9e6e8b660e","slug":"161528201318-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चपरतला में दूसरे दिन भी दिखलाई पड़ी बाघिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चपरतला में दूसरे दिन भी दिखलाई पड़ी बाघिन
Updated Tue, 05 Jun 2018 05:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चपरतला में रात को दहाड़ रही है बाघिन
क्रासर.....
दहशतजदा किसानों ने खेतों में जाना छोड़ दिया
शावक के साथ देखी जा रही है बाघिन
अमर उजाला ब्यूरो
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन मैलानी रेंज की जटपुरा बीट में एक गाय को निवाला बनाने वाली बाघिन मंगलवार दोपहर लोगों को उसी इलाके में चहल-कदमी करती दिखाई पड़ी। चपरतला क्षेत्र में बाघिन और शावक की दो दिन से लगातार मौजूदगी के चलते दहशतजदा किसान खेतों पर नहीं जा रहे हैं।
मालूम हो की मैलानी रेंज की जटपुरा बीट कंर्पाटमेंट नौ और दस से निकली बाघिन ने सूखे पड़े चपरतला तालाब किनारे एक गाय पर हमला कर मार डाला था। बाघिन के संग शावक ने गाय को खींचकर जंगल के अंदर ले जाकर निवाला बनाया था। इसके बाद बाघिन और शावक जंगल से बाहर नहीं निकले। मंगलवार इस इलाके में खेतों की देखभाल करने गए मोहम्मद जाबिर, अनवार खां, प्रेमचंद्र, रूपराम आदि को बाघिन और शावक दिखलाई पड़ते ही वे उल्टे पांव वहां से भाग खड़े हुए। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों अभी इसी इलाके में मौजूद हैं। हालांकि चपरतला क्षेत्र में शावक संग मौजूद बाघिन ने एक गाय पर हमला करने के बाद अभी तक किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है। बावजूद इसके बाघिन और शावक की मौजूदगी से किसानों में दहशत है। रात के समय बाघिन दहाड़े मारकर लोगों को अपनी मौजूदगी का अहसास करा रही है। इसको लेकर ग्रामीण डरे हुए हैं।
वर्जन-
चपरतला इलाके में शावक संग बाघिन की मौजूदगी है। उसकी निगरानी के लिए वन कर्मियों की टीमें लगाईं गईं हैं। वन्यजीव अकारण हमलावर नहीं होते। शावक के साथ होने से बाघिन आक्रामक हो सकती है। इलाके के लोगों को सतर्क रहना चाहिए।
विज्ञापन
- प्रखर मिश्र, ट्रेनी (आईएफएस) वन क्षेत्राधिकारी मैलानी रेंज, बफरजोन।