{"_id":"5a2826e04f1c1ba7668b8796","slug":"161512580832-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला एसओ ने छात्राओं को महिला सुरक्षा के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला एसओ ने छात्राओं को महिला सुरक्षा के लिए किया जागरूक
Updated Wed, 06 Dec 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
महिला सशक्तीकरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पुलिस की ओर से चलाए जा रहे महिला सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत भगवानदीन आर्यकन्या डिग्री कॉलेज में महिला सशक्तिकरण पर कार्यशाला हुई। मुख्य अतिथि एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए जागरूकता पर जोर दिया। वहीं महिला थाना प्रभारी ने चिल्ड्रेंस अकादमी मीरपुर में छात्राओं को महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण एवं महिला हेल्प लाइन के बारे में जानकारी दी। उधर जिले में कई जगह कार्यशाला का आयोजन हुआ।
कार्यशाला में प्राचार्य डॉ. निरूपमा अशोक ने महिलाओं की समाज में विशिष्ट भूमिका होने की बात कहते हुए कहा दृढ़ इच्छाशक्ति और सुरक्षा के प्रति जागरूकता के जरिए महिलाओं से जुड़े अपराध पर रोक लगाई जा सकती है। मुख्य अतिथि एलपी डॉ. एस चनप्पा ने विभाग की 1090 वूमेन पॉवर लाइन और पॉवर एंजिल शक्ति परी परियोजना की बारीकी से जानकारी दी। महिलाओं से निडर होकर हर शोषण के खिलाफ आवाज उठाने की बात कही। साथ ही आश्वस्त किया कि पुलिस की स्थापना ही दबे कुचले और असहाय कमजोर की मदद के लिए हुई है। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं में से चयनित 133 शक्ति परी छात्राओं को परिचय पत्र वितरित किए गए। संचालन कर रही डॉ. शशि प्रभा बाजपेई ने विद्यालय में संचालित एनसीसी प्रशिक्षण की जानकारी दी। इस दौरान महिला एसओ हंसमती, डॉ. अन्नपूर्णा गुप्ता, एसपी पीआरओ अशोक कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
वहीं, महिला एसओ हंसमती ने छात्राओं को पॉवर हेल्प लाइन 1090, पुलिस कंट्रोल डायल-100, पॉवर एंजेल, शक्ति परी, घरेलू हिंसा, बाल संरक्षण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को बताया कि किसी को भी पुलिस से डरने की जरूरत नहीं है, यदि आपके साथ या फिर आस पास कुछ गलत हो रहा है तो इसकी बेझिझक पुलिस को जानकारी जरूर दें। इस मौके पर महिला सिपाहियों ने छात्राओं को छेड़छाडं आदि के वक्त अपनी सुरक्षा के दांव पेंच भी बताए। इस मौके पर प्रबंधक कुमुद गोविल सहित शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
पलियाकलां। जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में महिला सशक्तीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में छात्राओं को महिला उत्पीड़न रोकने के लिए बनाई गई हेल्पलाइन के बारे में जानकारियां दी।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एसओ विपिन कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश में महिला उत्पीड़न की घटनाओं को सख्ती से रोकने के लिये सरकार ने वूमेन पावर लाइन 1090 की स्थापना की। उन्होंने कॉलेज की कुछ बहादुर छात्राओं को पावर एंजिल बनाए जाने एवं उनको पुलिस विभाग से परिचय पत्र निर्गत किये जाने की बात भी कही। विशिष्ट अतिथि पलिया बार एसोसिएशन के महामंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता अमित महाजन एडवोकेट ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई भी एक नारी थी लेकिन उन्होंने एक वीरांगना का रूप धारण कर देश की रक्षा करते हुए देश के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी थी। आप सभी बहने बेटियां भी उनसे प्रेरणा लेकर अपनी शक्ति को बढ़ाएं। संचालन करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण अवतार सिंह भाटी ने सभी के प्रति आभार जताया। अनीता गंगवार, मधु पांडेय, लता सिंह, मनोरमा मिश्रा, रेशमा बानो, ज्योति चौधरी आदि मौजूद रहे।
मोहम्मदी। महिला सशक्तीकरण को लेकर बुधवार को दून पब्लिक स्कूल में एक संगोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि के रूप में सीओ विजय आनंद ने महिला सशक्तीकरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी और संकट आने पर कैसे निपटा जाए उसके उपाय भी बताए। प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने कहा डरेंगे नहीं सहेंगे नहीं, डट कर करेंगे मुकाबला। उन्होंने कहा पूरे जनपद में महिलाओं और बालिकाओं को जागृत करने के उद्देश्य यह संगोष्ठी आयोजित की जा रही है। संगोष्ठी में विद्यालय के प्रबंधक डा. गुरुमेजर सिंह, कस्बा इंचार्ज जेपी यादव, मोहम्मद अब्बास नकवी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर विमल अवस्थी सहित विद्यालय के कई बच्चे और स्टाफ मौजूद रहा।