फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   तह ील दिवस में उमड़े फरियादी, शिकायतों का अंबार

तह ील दिवस में उमड़े फरियादी, शिकायतों का अंबार

Tue, 04 Jul 2017 07:11 PM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
तह ील दिवस में उमड़े फरियादी, शिकायतों का अंबार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। जुलाई माह के पहले मंगलवार को जिले की सभी तहसीलों में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। गोला में डीएम आकाशदीप ने तो अन्य तहसीलों में संबंधित एसडीएम ने शिकायतें सुनीं। गोला में सभी जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
गोला गोकर्णनाथ तहसील सभागार में डीएम आकाशदीप की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में कुल 156 शिकायतें आईं। इसमें पांच का ही मौके पर निस्तारण हो सका। इसमें सर्वाधिक 87 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित थीं। पुलिस की 29, चकबंदी की 16, पूर्ति विभाग की 11, विद्युत और विकास विभाग की सात-सात, बाल विकास, नगर पालिका, जल निगम की एक-एक शिकायतें आयी हैं।
विज्ञापन

लाठी के सहारे फरियाद सुनाने आए बुजुर्ग हेमराज को डीएम ने कुर्ता, धोती, अंगौछा और चप्पलें दीं। साथ ही अधीनस्थों को हेमराज की समस्या का शीघ्र निराकरण कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीडीओ अमित बंसल, एसपी डॉएस. चेनप्पा, डीडीओ अनिल कुमार, सीएमओ जावेद अख्तर, एसडीएम योगानंद पांडे, सीओ अभिषेक प्रताप, एक्सियन उमेश सोनकर, बीएसए संजय शुक्ला, सीएचसी अधीक्षक डॉ. वी कुमार, मंडी सचिव सुलेमान, कोतवाल दीपक शुक्ला, अनुराग मिश्र सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मोहम्मदी ब्लाक सभागार में आयोजित तहसील दिवस में 43 शिकायतें दर्ज हुई जिसमें सात का निस्तारण किया गया। तहसील दिवस में राजस्व की 21, पुलिस की 11, चकबंदी की चार, विकास और नपाप की दो-दो और कृषि,समाज कल्याण की एक-एक शिकायत आई। राजस्व की छह और चकबंदी की एक शिकायत का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। तहसील दिवस में एसडीएम सुखबीर सिंह, तहसीलदार रमेश मौर्य, सीओ एलडी भारती आदि अधिकारी मौजूद रहे।
एसडीएम रामप्रकाश की अध्यक्षता में मितौली में हुए तहसील दिवस में कुल 68 प्रार्थनापत्र आए। इसमें राजस्व विभाग के 35, पुलिस विभाग के 18, विकास विभाग के सात, शिक्षा विभाग के तीन, विजली विभाग के तीन, आपूर्ति विभाग के दो प्रार्थनापत्र आए। मौके पर राजस्व विभाग के तीन मामलों को निस्तारित किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी निष्ठा उपाध्याय, तहसीलदार अशोक कुमार, नायब तहसीलदार घनश्याम भारती सहित सभी विभागों के कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे।
पलियाकलां। एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में विभिन्न विभागों की 44 शिकायतें आईं। सबसे ज्यादा राजस्व विभाग की शिकायतें दर्ज हुईं। तहसील दिवस में राजस्व विभाग की 17 पुलिस की 10, पूर्ति की तीन, नगर पालिका. शिक्षा की एक-एक शिकायत आई। इनमें राजस्व की दो शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। इस दौरान तहसीलदार भगवानदीन वर्मा, बीडीओ राघवंद्र सिंह आदि तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
धौरहरा। तहसील दिवस विधायक की मौजूदगी में हुआ इसमें कुल 121 शिकायतें आईं। मौके पर दस निस्तारित की गयी। तहसील दिवस में निघासन विधायक राम कुमार वर्मा, और धौरहरा विधायक बाला प्रसाद अवस्थी ने भी फरियादियों की शिकायतें सुनीं।

इंसेट.....
पीला ईंटे लेकर तहसील दिवस में पहुंच गए फरियादी
निघासन। खरवहिया नंबर दो के शौचालय के लाभार्थियों ने ग्राम प्रधान पर खराब ईंटा देने का आरोप लगातऊे हुए ईंटा लेकर तहसीलदिवस में पहुंचे। वहां एसडीएम के सामने ईंट मेज पर रखकर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने खराब ईंटा वापस करने का आदेश बीडीओ जितेंद्र पाल को दिया है। खरवहिया नंबर दो निवासी रामसरन, मनोहर लाल, रामप्रसाद, गंगाराम, सोहन, दुन्नू, मर्रा, दीपू, संतराम, सुशील, रामप्रसाद, नरायण दत्त, उत्तम, रामकुमार आदि ने बताया कि ग्राम प्रधान ने शौचालय निर्माण के लिए मिली पहली किस्त लाभार्थियों से यह कहकर ले लिया कि शौचालय वह स्वयं बनवाकर देंगे। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने पीली ईंटा शौचालय निर्माण के लिए ले आए और निर्माण चालू करा दिया। तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रहे एसडीएम अखिलेश यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बीडीओ से ईंटा वापस करने को कहा। उधर प्रधान जगदीश गौतम ने आरोपों को निराधार बताया है।
------------------------------------------------------------------------------
अशोक निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed