{"_id":"59490cb84f1c1b75588b47de","slug":"161497959608-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के अरमानों पर फिरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के अरमानों पर फिरा पानी
Updated Tue, 20 Jun 2017 05:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। तीन साल गुजरने के बाद बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे की धनराशि गोला तहसील में आने के बावजूद प्रभावित किसानों के बैंक एकाउंट में अभी तक नहीं पहुंची। इसको लेकर फसल मुआवजा मिलने की राह देख रहे लोगों में रोष है।
इलाकाई किसानों का कहना है तीन साल पहले चैत्र माह में बेमौसम हुई बारिश और ओलावृष्टि से उनकी गेहूं, लाही, मटर, मसूर आदि फसलें बर्बाद हो गईं थी। तत्कालीन सरकार ने प्रभावित किसानों को मुआवजा देने का ऐलान किया था। बावजूद इसके तीन साल बीतने के बाद बांकेगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर 10 और 11 के किसानों के बैंक एकाउंट में फसल मुआवजा अभी तक नहीं पहुंचा। आरोप है कि राजस्व कर्मियों की लापरवाही के चलते मुआवजे की धनराशि तहसील पहुंचने के बाद भी किसानों को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
इनसेट
क्या कहते है इलाकाई किसान........
फोटो- 20 जीएलए-बीकेजी01-
बांकेगंज कस्बा निवासी किसान संजय भार्गव का कहना है कि बेमौसम बारिश से बर्बाद हुईं फसलों के मुआवजा की धनराशि किसानों के लिए छलावा साबित हुआ है। सरकार के ऐलान के बावजूद तीन साल बीतने के बाद भी प्रभावित किसानों को मुआवजा नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
.............................................
फोटो- 20 जीएलए-बीकेजी02
बांकेगंज के मोहल्ला कोठीपुर निवासी राम सिंह का कहना है बेमौसम बारिश से किसानों की बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे के लिए राजस्व और चकबंदी कर्मियों द्वारा किया गया सर्वे तहसील की फाइलों में गुम हो गया। कर्मचारियों की लापरवाही का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
............................................
फोटो- 20जीएलए-बीकेजी03
साहब सिंह का कहना है कि सरकार द्वारा किसान हित के लिए की जाने वाली घोषणाएं महज कागजी बातें साबित होती है। बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे की धनराशि तहसील पहुंचने के बावजूद तीन साल गुजरने के बाद किसानों के बैंक एकाउंटों में नहीं पहुंची।
...........................
फोटो- 20जीएलए-बीकेजी04:
ग्राम पंचायत ग्रंट 11 निवासी रामभजन का कहना है कि बारिश से बर्बाद हुईं फसलों मुआवजा मिलने का पिछले दो सालों से इंतजार कर रहीं है। मुआवजा धनराशि के लिए गांव से पैदल चलकर बैंक पहुंचने पर मुआवजे के नाम पर खाते में एक फूटी कौड़ी नहीं पहुंची।
...................................
वर्जन- मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराई जाएगी। फसल मुआवजे का बजट उपलब्ध होने पर संबधित किसानों के बैंक एकाउंट में तीन दिन के अंदर मुआवजा धनराशि भेजी जाएगी।
-योगानंद पांडे, एसडीएम, गोला गोकर्णनाथ, खीरी।
............................................
फोटो लाइन- 20जीएलए-बीकेजी01- संजय भार्गव।
02- साहब सिंह।
03- राम सिंह।
04- राम भजन।