{"_id":"68389d43024ff57ad408e747","slug":"16-udyam-sakhis-will-be-made-in-bankeganj-block-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-146862-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बांकेगंज ब्लॉक में बनाई जाएंगी 16 उद्यम सखियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बांकेगंज ब्लॉक में बनाई जाएंगी 16 उद्यम सखियां
Thu, 29 May 2025 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 29 May 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। ब्लॉक क्षेत्र की पंचायतों में अब महिलाओं को सूक्ष्म उद्योग से जोड़ा जाएगा। उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए ग्रामीण आजीविका मिशन से जोड़ा जाएगा।
बांकेगंज ब्लॉक में 16 उद्यम सखियां बनाई जाएंगी। ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत शुरू की गई उद्यमी सखी योजना के तहत बांकेगंज, मैलानी, अलीगंज समेत रोशननगर में चार कलस्टर बनाए जाएंगे। हर कलस्टर में चार-चार उद्यम सखियों की तैनाती की जाएगी। उद्यम सखियों को प्रति माह दो हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। ये सखियां महिलाओं को सरकारी योजनाओं, उद्यमिता के लाभ के अलावा सूक्ष्म, लघु एवं मध्य उद्यम के तहत उपलब्ध अवसरों की जानकारी प्रदान करेंगी। योजना से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य है।
उद्यम सखियों का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को वस्त्र, खाद्य उत्पाद, इलेक्टॉनिक्स, उपभोक्ता वस्तुओं के उत्पादन, रिपेयर सेवाओं, ब्यूटी पार्लर, खाद्य प्रसंस्करण, डेयरी फार्मिंग, पाॅल्ट्री कीपिंग के अलावा पारंपरिक उत्पादों के व्यवसाय की राह दिखाना है। यह पहल ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाने में मदद करेगी।
विज्ञापन
बांकेगंज ब्लॉक में 16 उद्यम सखियां बनाई जाएंगी। इस पहल से न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि अन्य लोगो को रोजगार के अवसर मिलेंगे। -जितेंद्र मिश्रा, डीसी, एनआरएलएम