फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   16 silk cotton trees planted on newly fallen land were cut

Lakhimpur Kheri News: नवीन परती जमीन पर लगे सेमल के 16 पेड़ काटे

Mon, 13 Oct 2025 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 13 Oct 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
16 silk cotton trees planted on newly fallen land were cut
निघासन। बस्तीपुरवा गांव के बाहर नगर पंचायत की नवीन परती जमीन पर लगे सेमल के 16 पेड़ बिना अनुमति सोमवार की सुबह काट दिए गए। चेयरमैन बद्री प्रसाद मौर्य ने बताया कि इस मामले में जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उनके पट्टे दो साल पहले निरस्त किए जा चुके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नगर पंचायत क्षेत्र के बस्तीपुरवा गांव के बाहर नवीन परती जमीन पर लगे सेमल के 16 पेड़ों को सोमवार की सुबह चोरी-छिपे काट लिया गया। ग्रामीणों को जानकारी होने पर उन्होंने कस्बे के चेयरमैन बद्री प्रसाद मौर्य को सूचना दी। चेयरमैन के निर्देश पर नगर पंचायत के कर्मचारियों ने कटे हुए पेड़ों की बची लकड़ी को कब्जे में लिया। लकड़ी को ढखेरवा मार्ग स्थित पानी की टंकी के पास रखा गया है।
विज्ञापन

इस बाबत चेयरमैन बद्री प्रसाद मौर्य ने कहा, इस मामले में जिन तीन लोगों के नाम सामने आए हैं, उनके पट्टे दो साल पहले निरस्त किए जा चुके हैं। इसके बावजूद उन्होंने नगर पंचायत की जमीन पर लगे पेड़ों को कटवाया है। पुलिस को सूचना दे दी गई है। प्रभारी निरीक्षक महेशचंद ने बताया कि पेड़ काटने के मामले की जांच हो रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed