फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   16 people trapped in Ghaghra floods were rescued by helicopter by making three roundsRail track submerged in flood water for three kilometers between Bhira Palia

भीरा पलिया के बीच तीन किलोमीटर तक रेल ट्रैक बाढ़ के पानी में डूबा

Thu, 21 Oct 2021 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
16 people trapped in Ghaghra floods were rescued by helicopter by making three roundsRail track submerged in flood water for three kilometers between Bhira Palia
मैलानी पलिया रेलखंड पर ट्रैक के नीचे से होकर बहता शारदा की बाढ़ का पानी।
ट्रैक बचाने में जुटे दो सौ रेलकर्मी, मैलानी-बहराइच पैसेंजर आज भी रहेगी निरस्त
विज्ञापन

मैलानी (लखीमपुर खीरी)। मैलानी-बहराइच रेलखंड के भीरा और पलिया कलां स्टेशनों के बीच शारदा नदी के बाढ़ के पानी से ट्रैक कट जाने के कारण बुधवार को मैलानी-बहराइच के बीच संचालित एक जोड़ी पैसेंजर का संचालन नहीं हो सका। सूचना पाकर वरिष्ठ मंडल अभियंता द्वितीय मानसी मित्तल सहित स्थानीय रेल अधिकारी मौके पर पहुंच गए और ट्रैक को बचाने का काम शुरू किया।
भीरा-पलिया कलां स्टेशनों के बीच नाइट पेट्रोलिंग करने वाले ट्रैकमैन ने कई साल पहले बाढ़ में अपना अस्तित्व गंवा चुके बोझवा गांव के पास स्थित ब्रिज नंबर 98 के पास ट्रैक के निकट शारदा नदी के बाढ़ का पानी आने की सूचना स्थानीय रेल अधिकारियों को सुबह लगभग पौने चार बजे मिली।
विज्ञापन

सूचना पाकर सहायक मंडल अभियंता लाल बहादुर, सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ आरसी यादव, सेक्शन इंजीनियर कार्य नीरज कुमार अपने कर्मचारियों के साथ तड़के मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लेकर वस्तुस्थिति की सूचना कंट्रोल से मंडल मुख्यालय को देकर ट्रैक को बचाने के लिए मौके पर बोल्डर की डिमांड की। कंट्रोल के आदेश पर मैलानी से एक लाइट इंजन को भीरा भेजा गया। इसी इंजन से भीरा में खड़े बोल्डर की बीकेसी रैक को मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर वरिष्ठ मंडल अभियंता द्वितीय मानसी मित्तल भी करीब साढ़े नौ बजे घटनास्थल पर पहुंचीं और बचाव कार्य करवाने में जुट गईं। उधर, कटान के कारण मैलानी-बहराइच के बीच संचालित एक जोड़ी पैसेंजर का संचालन भी निरस्त कर दिया गया, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। शाम तक रेलकर्मी ट्रैक के बचाव कार्य में लगे हुए थे। रात में बचाव कार्य में बाधा न हो, इसके लिए मौके पर बिजली की व्यवस्था भी की गई है और सीनियर सेक्शन इंजीनियर बिजली जेएल गुप्ता अपने स्टाफ सहित पहुंच गए हैं। शाम तक जलस्तर भी लगभग पंद्रह सेमी कम हो गया, जिससे स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। शाम लगभग पांच बजे मैलानी से दो बोगियों से मिट्टी, पत्थर आदि भरी बोरियां भी मौके पर भेजी गई हैं।

आज भी निरस्त रहेगी मैलानी-बहराइच पैसेंजर ट्रेन
मैलानी। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी लखनऊ महेश गुप्ता ने बताया कि ट्रैक के पास किमी संख्या 245 के पास रेलवे ट्रैक की मिट्टी के कटान के चलते मैलानी-बहराइच के बीच संचालित एक जोड़ी पैसेंजर का संचालन बृहस्पतिवार को भी निरस्त रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed