{"_id":"651b13b4e50fe148470b3614","slug":"16-lakhs-seized-in-the-name-of-deed-of-sale-case-against-three-lakhimpur-news-c-4-1-bly1016-259477-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बैनामे के नाम पर हड़पे 16 लाख रुपये, तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बैनामे के नाम पर हड़पे 16 लाख रुपये, तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज
Tue, 03 Oct 2023 06:41 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 06:41 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
लखीमपुर खीरी में जमीन के बैनाम के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। संपूर्णानगर के गांव भूरा मूडी गोडियाना निवासी तारा देवी ने सदर कोतवाली के मैनहा निवासी तीन आरोपियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
मुकदमे में तारा ने बताया कि उन्होंने मैनहा निवासी सत्यप्रकाश की खंभारखेड़ा स्थित जमीन का सौदा किया था। तीन बार में 16.54 लाख रुपये ले लिए। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब जमीन का बैनामा नहीं हुआ।
विज्ञापन
उन्होंने रुपये वापस मांगे, तो सत्यप्रकाश, पुत्र अनुज और अंकित ने गाली-गालौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर धोखाधड़ी का केस दर्जकर जांच शुरू की।
विज्ञापन