फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   16 kg of spoiled sweets destroyed, 20 kg of waste sealed

Lakhimpur Kheri News: 16 किलो खराब मिठाई नष्ट कराई, 20 किलो कचरी सील

Wed, 25 Feb 2026 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 25 Feb 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
16 kg of spoiled sweets destroyed, 20 kg of waste sealed
खराब मिठाई को नष्ट कराते हुए। स्रोत : विभाग - फोटो : टूंडला में ​न​वनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों का स्वागकरते जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह संगठन
लखीमपुर खीरी। होली से पहले खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। टीम ने खराब मिठाई नष्ट कराई और रंगीन कचरी जब्त करते हुए विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य बृजेंद्र शर्मा ने बताया कि त्योहार को देखते हुए विशेष जांच अभियान संचालित किया जा रहा है। अलग-अलग क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार को सिसैया और धौरहरा क्षेत्र में छापा मारा गया। इस दौरान छेना, काला जामुन और बर्फी समेत 16 किलो खराब मिठाई नष्ट कराई गई। साथ ही 20 किलो रंगीन कचरी को सील किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान सिसैया से तीन मिठाई के नमूने और धौरहरा से कचरी का एक नमूना लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है। विभाग ने स्पष्ट किया कि मिलावट पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed